देश में लगातार 7वें माह बढ़ी महंगाई दर, जून में रिटेल महंगाई 17 महीने के उच्चतम स्तर 4.38% पर पहुंची

देश में लगातार 7वें माह बढ़ी महंगाई दर, जून में रिटेल महंगाई 17 महीने के उच्चतम स्तर 4.38% पर पहुंची

नई दिल्ली : देश में लगातार 7वें माह महंगाई दर बढ़ी है. जून में रिटेल महंगाई 17 महीने के उच्चतम स्तर 4.38% पर पहुंची है. इससे पहले दिसंबर 2024 में 5.22 फीसदी महंगाई दर थी. इसके बाद से लगातार 16 माह तक महंगाई 4% से नीचे बनी रही.

यह लगातार 7वां माह रहा, जब महंगाई दर में बढ़ोतरी हुई. जनवरी-2026 के बाद से अब तक महंगाई दर 2.75% से 1.63% बढ़कर 4.38% हो गई है. मानसून सीजन के शुरुआती रुझानों को देखते हुए आशंका जताई जा रही है. BOB के अनुसार आगामी महीनों में 5% के करीब रिटेल महंगाई दर पहुंच सकती है. 

गांव में 5.45% और शहरों में 5.09% रही यानी खाने-पीने की चीजें महंगी हुई. आलू-अदरक और वाहन महंगे हुए, लेकिन सोना-चांदी के गहने सस्ते हुए. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया महंगाई इसी स्तर के आधार पर तय करता है. 

3-5 अगस्त को होने वाली RBI मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक में दरों में कमी नहीं करेगा. जिस आधार पर बैंक होम लोन और ऑटो लोन समेत सभी कर्ज दरों में कमी का फैसला करती है.