जयपुर : जयपुर के SMS इंडोर स्टेडियम में राज्य स्तरीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला और किसान सम्मेलन आयोजित हो रहा है. इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि गुजरात राज्यपाल आचार्य जी ने प्राकृतिक खेती का फायदा बताया. प्रैक्टिकल करके भी दिखाया.
बुजुर्गों की कहावत है कि खेती उतम, खेती मध्यम व्यापार, और तीसरे नंबर पर चाकरी है. पहले किसान खाद आता था गोली वाला, उसने नाइट्रोजन यूरिया से कम आता था. हम यूरिया की खपत बढ़ाने लग गए. फिर डाई आ गया अब डाई 5 किलो बीघे से लेकर पूरा एक कट्टा आ गया है. अब तो सरसों में भी खाद देते हैं.
हम लगातार रसायनिक खेती का प्रयोग कर रहे हैं. पूर्वजो ने हमारी खेती को सुरक्षित रखा. वे हमें अच्छी खेती देकर गए. लेकिन आज हम क्या कर रहे हैं. किसान के लिए पानी की योजना बनाई. चाहे ERCP रामसेतु हो या फिर यमुना जल की योजना बनाई. देवास स्कीम को बनाया.
जब नरेंद्र मोदी गुजरात के सीएम थे तब उन्होंने हमें नर्मदा का पानी दिया था वो बिना मांग के. हमारे किसान को पानी की आवश्यकता है. पानी मिलेगा तो किसान खुशहाल होगा. 26 जिलों में दिन में हम बिजली दे रहे हैं. सवा दो साल में हमने 12हजार मेगावाट बिजली पैदा की. आज हम बिजली में आत्म निर्भर हैं. हमने बिजली बेचने का काम भी किया है.