भीलवाड़ा : भीलवाड़ा के मांडलगढ़ में डंपर और कार में आमने सामने की भिड़ंत हो गई. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है और 3 लोग गंभीर घायल हो गए हैं. दो गंभीर घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा गया है.
सूचना पर SHO जय सुल्तान मय जाप्ते मौके पर पहुंचे हैं. राजमार्ग पर बीगोद के यश पावन तीर्थ स्थल के नजदीक हादसा हुआ. हादसे के बाद कुछ देर के लिए जाम लगा.