उदयपुरः उदयपुर में ACB ने बड़ी कार्रवाई की है. ACB ने प्रतापनगर थाने के ASI को ट्रैप किया है. सुनील बिश्नोई को 1 लाख की घूस लेते दबोचा है. दुष्कर्म के प्रयास और छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज नहीं करने की एवज में घूस मांगी थी.
ऐसे में मामले की सूचना टीम को मिलने पर एसीबी ने कार्रवाई को अंजाम दिया. ASP अनंत कुमार ने कार्रवाई को अंजाम दिया. DIG डॉक्टर रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में कार्रवाई हुई. DG गोविंद गुप्ता,एडीजी स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन पर कार्रवाई हुई.