हरियाणा में अग्निवीरों की बल्ले-बल्ले, पुलिस भर्ती सहित 6 सरकारी नौकरियों में मिलेगा 20 फीसदी आरक्षण

हरियाणा में अग्निवीरों की बल्ले-बल्ले, पुलिस भर्ती सहित 6 सरकारी नौकरियों में मिलेगा 20 फीसदी आरक्षण

नई दिल्लीः हरियाणा में अग्निवीरों की बल्ले-बल्ले हो गई है. अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. पुलिस भर्ती सहित 6 सरकारी नौकरियों में 20 फीसदी आरक्षण मिलेगा. हरियाणा सरकार ने पूर्व अग्निवीरों के लिए नई आरक्षण नीति जारी की है.      

जिसके तहत द्वितीय श्रेणी पदों पर 1%, तृतीय श्रेणी पदों पर 5%, पुलिस सहित 6 विशेष पदों पर 20% आरक्षण मिलेगा. सामान्य पात्रता परीक्षा के साथ ही पुलिस भर्ती में शारीरिक जांच परीक्षण से छूट मिलेगी. नई व्यवस्था आगामी एक सितंबर से लागू होगी.