ISI और लश्कर की बड़ी साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने रविवार को एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़

ISI और लश्कर की बड़ी साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने रविवार को एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़

जयपुरः ISI और लश्कर की बड़ी साजिश नाकाम हुई है. दिल्ली पुलिस ने रविवार को एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया. दिल्ली-तमिलनाडु से एक बांग्लादेशी नागरिक सहित 8 संदिग्धों को गिरफ्तार किया. संदिग्ध फर्जी आधार कार्ड के जरिए अपनी पहचान छिपाकर काम कर रहे थे. तमिलनाडु के गारमेंट सेक्टर में काम कर रहे थे. गिरफ्तार किए गए 8 लोगों में से 6 की पहचान मिजानुर रहमान, मोहम्मद शबात, उमर, मोहम्मद लिटन, मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद उज्जल के रूप में हुई.  

इन्हें तमिलनाडु के उथुकुली, पल्लडम और तिरुमुरुगनपुंडी इलाकों से पकड़ा गया है. गिरफ्तार सभी संदिग्धों को ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया गया है. गिरफ्तार संदिग्धों के पास से दर्जनों मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद हुए है. जिनकी जांच केंद्रीय एजेंसियां कर रही हैं. खुफिया इनपुट के बाद राजधानी दिल्ली को हाई अलर्ट पर रखा गया है. आशंका है कि प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) दिल्ली में बड़े हमले की फिराक में है.