नई दिल्लीः पूर्व अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है गृह मंत्रालय ने SSB भर्ती नियमों में बदलाव किया है. SSB कांस्टेबल (GD) के 50% पद आरक्षित किए गए है. 50% पद पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित किए गए है. पूर्व अग्निवीरों को लिखित परीक्षा में छूट दी गई है.
पूर्व अग्निवीरों को PET व PST से भी छूट दी गई है. पहले बैच के अग्निवीरों को उम्र में 5 साल की छूट दी गई है. अन्य सभी अग्निवीरों को 3 साल की छूट मिलेगी. जिसको लेकर गृह मंत्रालय ने अधिसूचना जारी की है.