Panchayat Elections 2026: सुबह 10 बजे तक 19.29% मतदान, जोधपुर की समराऊ पंचायत समिति में सर्वाधिक 29.61% मतदान

जयपुर: पंचायत चुनावों में सुबह 10 बजे तक 19.29% मतदान हो गया है. पंच-सरपंच चुनाव में सुबह 10 बजे तक कुल 19.29 प्रतिशत मतदान हुआ है. 124 पंचायत समितियों के मतदान के आंकड़े जारी हुए हैं. जोधपुर की समराऊ पंचायत समिति में सर्वाधिक 29.61% मतदान हुआ है. 

बीकानेर की बीठनोक में 29.13% मतदान, बाड़मेर की बाटाडू में 26.56% मतदान हुआ है. जोधपुर की मंडोर में 26.13% मतदान, बाड़मेर की दूंगेरों का तला में 26.01% मतदान, सबसे कम नागौर की मूंडवा पंचायत समिति में महज 6.61% मतदान हुआ है. उदयपुर की गोगुंदा में 12.25% और सायरा में 12.27% मतदान हुआ है. 

अलवर की राजगढ़ में 12.68% मतदान, पाली की देसूरी में 14.04% मतदान हुआ है. डूंगरपुर की साबला में 14.70% मतदान हुआ है. जिलेवार मतदान में प्रमुख आंकड़े. जोधपुर की 17 पंचायत समितियों में मतदान 19.86% से 29.61% के बीच मतदान हुआ है. बाड़मेर की 7 पंचायत समितियों में मतदान 23.34% से 26.56% के बीच मतदान हुआ है.

नागौर में सुबह 10 बजे तक 19.95% मतदान:
नागौर में सुबह 10 बजे तक 19.95% मतदान हुआ है. पांच पंचायत समितियों और मूंडवा की एक ग्राम पंचायत में मतदान जारी है. रियांबड़ी में सबसे ज्यादा 21.31% मतदान हुआ है. मेड़ता रोड-गोटन में 21.15% और मेड़ता सिटी में 20.14% मतदान हुआ है. डेगाना में 19.65% और भेरूंदा में 18.84% मतदान हुआ है. मूंडवा की एक ग्राम पंचायत में सबसे कम 6.61% मतदान हुआ है. रियांबड़ी में सबसे ज्यादा, मूंडवा में सबसे कम मतदान दर्ज हुआ है.

पाली में सुबह 10 बजे तक करीब 18% मतदान:
पाली में सुबह 10 बजे तक करीब 18% मतदान हुआ है. चार पंचायत समितियों में सरपंच और वार्ड पंच के लिए वोटिंग जारी है. बाली में 16.68% मतदाताओं ने मतदान किया है. देसूरी में सबसे कम 14% मतदान दर्ज हुआ है. पाली पंचायत समिति में 20.16% मतदाताओं ने डाले वोट हैं. रोहट में सबसे ज्यादा 20.65% मतदान दर्ज हुआ है. 143 संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम हैं. कड़ी सुरक्षा के बीच दूसरे और अंतिम चरण का मतदान जारी है.