पंचायती राज चुनाव-2026 : दूसरे चरण में सरपंच पद के 21,839 उम्मीदवार मैदान में, 45 ग्राम पंचायतों में सरपंच निर्विरोध निर्वाचित

जयपुर: पंचायती राज चुनाव-2026 के दूसरे चरण में सरपंच पद के 21,839 उम्मीदवार मैदान में हैं. दूसरे चरण में 22 जिलों की 3,626 ग्राम पंचायतों के सरपंच पद के आंकड़े जारी किए हैं. सरपंच पद के लिए कुल 21,839 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. 45 ग्राम पंचायतों में सरपंच निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं.

3,044 ग्राम पंचायतों में 2 से 9 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है. 527 ग्राम पंचायतों में 10 से 19 प्रत्याशी मैदान में है. 8 ग्राम पंचायतों में 20 से 29 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है. किसी भी ग्राम पंचायत में 30 या अधिक उम्मीदवार नहीं है. सरपंच पद के लिए सर्वाधिक उम्मीदवार जोधपुर में है.

जोधपुर में 1,551 उम्मीदवार, सीकर में 1,516 उम्मीदवार है. डूंगरपुर में 1,362 उम्मीदवार, अलवर में 1,336 उम्मीदवार हैं. जालोर में 1,334 उम्मीदवार, भीलवाड़ा में 1,280 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे. सबसे कम उम्मीदवार कोटा में हैं. कोटा में 360 उम्मीदवार, बीकानेर में 486 उम्मीदवार हैं.

बाड़मेर में 549 उम्मीदवार, करौली में 662 उम्मीदवार, उदयपुर में 753 उम्मीदवार उतर रहे मैदान में हैं. निर्विरोध सरपंच निर्वाचन में बाड़मेर सबसे आगे हैं. बाड़मेर में 17 सरपंच निर्विरोध निर्वाचित हैं. जोधपुर में 11 सरपंच निर्विरोध, डूंगरपुर में 8 सरपंच निर्विरोध हैं. जालोर में 3 सरपंच निर्विरोध, बीकानेर और पाली में 2-2 सरपंच निर्विरोध हैं.

करौली और उदयपुर में 1-1 सरपंच निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं. 3,044 ग्राम पंचायतों में 2 से 9 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है. 527 ग्राम पंचायतों में 10 से 19 प्रत्याशी होने से मुकाबला अधिक बहुकोणीय है. 8 ग्राम पंचायतों में 20 से 29 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है. दूसरे चरण में कुल 3,626 ग्राम पंचायतों के सरपंच पद के आंकड़े जारी किए हैं.