पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का रण आज, 3626 पंचायतों में वोटिंग, बैलेट पेपर के जरिए मतदान कर रहे लोग

जयपुर: आज पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का रण है. 3626 पंचायतों में वोटिंग हो रही है. पंच और सरपंच चुनने के लिए बैलेट पेपर के जरिए लोग मतदान कर रहे हैं. चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से अलवर और कोटपूतली-बहरोड़ में मौसम बदला है. 

बारिश और खराब मौसम के बीच भी उत्साही वोटर्स मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं. दौसा के महवा में परिसीमन का विरोध में करणपुर गांव के लोगों ने वोटिंग का बहिष्कार किया है. आज कुल 1 करोड़ 6 लाख मतदाता 3326 सरपंचों की किस्मत का फैसला करेंगे. 

प्रदेशभर में कुल 11799 पोलिंग बूथ बनाए गए है. वहीं सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं. शाम 6 बजे वोटिंग खत्म होने के तुरंत बाद वोटों की गिनती शुरू होगी.पहले वार्ड पंच और फिर सरपंच पद के लिए बैलेट पेपर गिने जाएंगे. आज देर रात तक तस्वीर साफ हो जाएगी.