हवाई सफर करने वालों को बड़ा झटका! महंगे हो सकते हैं फ्लाइट टिकट, इंडिगो ने दिए किराया बढ़ाने के संकेत

नई दिल्ली: हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. देश की प्रमुख विमानन कंपनी इंडिगो ने हवाई किराए में बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं. विमान ईंधन की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण कंपनी की परिचालन लागत में इजाफा हो रहा है. ऐसे में आने वाले दिनों में यात्रियों को फ्लाइट टिकट के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं.

पश्चिम एशिया में जारी संकट के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का असर विमानन क्षेत्र पर पड़ रहा है. विमान ईंधन महंगा होने से एयरलाइंस के लिए उड़ानों का संचालन करना चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है. इंडिगो के मुताबिक, बढ़ती लागत को देखते हुए हवाई किराए में बदलाव करना पड़ सकता है.

हवाई किराए में संभावित बढ़ोतरी का असर त्योहारी सीजन में घर जाने वाले यात्रियों पर पड़ सकता है. खासकर त्योहारों के दौरान अधिक मांग वाले रूटों पर यात्रियों को महंगे टिकट का सामना करना पड़ सकता है. फिलहाल इंडिगो ने किराया बढ़ाने की कोई निश्चित तारीख या राशि घोषित नहीं की है. ऐसे में टिकट की कीमतों में वास्तविक बढ़ोतरी कितनी होगी, यह आने वाले दिनों में स्पष्ट होगा.

47 साल में नहीं देखी ईंधन की ऐसी महंगाई: विली वाल्श:
इंडिगो के सीईओ विली वाल्श ने कहा कि विमानन उद्योग में अपने 47 साल के अनुभव के दौरान उन्होंने ईंधन की कीमतों में ऐसी असाधारण बढ़ोतरी नहीं देखी. त्योहारी सीजन में घर जाने वालों पर सीधा असर पड़ सकता है. फ्लाइट टिकट बुक करना और भी महंगा होगा.