दिवाली-फेस्टिव सीजन में रसोई गैस संकट, कनेक्शन पर 9 महीने से रोक, उपभोक्ताओं की परेशानी बरकरार

जयपुर: रसोई गैस कनेक्शन पर 9 महीने से रोक है. उपभोक्ताओं की परेशानी बरकरार है. गैस किल्लत का हवाला देकर नए उपभोक्ताओं को अब तक इंतजार है. परिवार अलग हुए, नए शहरों में बसे, लेकिन गैस कनेक्शन नहीं मिला है.

पुराने उपभोक्ताओं पर भी 25 दिन की री-बुकिंग की पाबंदी है. ग्रामीण उपभोक्ताओं को अगली बुकिंग के लिए 45 दिन इंतजार करना पड़ रहा है. घरेलू सिलेंडर की किल्लत है, लेकिन महंगे छोटे सिलेंडरों का विकल्प मौजूद है.

घरेलू कनेक्शन पर रोक है लेकिन महंगे 5 और 10 किलो के सिलेंडर उपलब्ध है. जिस पर उपभोक्ता सवाल उठा रहे हैं. नियमित कनेक्शन बंद, छोटे सिलेंडरों की बिक्री पर कोई वैसी रोक नहीं? पीएनजी नेटवर्क अधूरा, एलपीजी पर निर्भर परिवारों के सामने संकट है. 9 माह बाद भी सवाल-आखिर कब रसोई गैस कनेक्शन पर राहत मिलेगी?