पीएम मोदी का दो दिवसीय गुजरात दौरा; बनासकांठा से पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त की जारी, कहा- सभी जिलों के किसान हमारे साथ जुड़े

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं. बनासकांठा से पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी की. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सभी जिलों के किसान हमारे साथ जुड़े हैं. सभा में सभी लोग चारपाई पर बैठे हैं. बनासकांठा ने परंपरा को जीवित कर दिया है.

मुझे आपकी सेवा करते-करते 25 साल पूरे हो गए हैं. किसानों का हित हमारी पहली प्राथमिकता है. किसान आज नई तकनीक से जुड़ रहे हैं. अन्नदाता विकसित भारत के मजबूत स्तंभ में से एक है. आज, पीएम-किसान योजना की एक और किस्त देश के किसानों के खातों में पहुंच गई है. हमारे किसान, हमारे 'अन्नदाता', हमारे देश के सबसे मजबूत स्तंभों में से एक हैं. 

हमारी सरकार ने हमेशा किसानों को सशक्त बनाने को प्राथमिकता दी है. हमने किसानों पर बोझ नहीं पड़ने दिया है. छोटे किसानों की संख्या 85% से ज्यादा है. छोटे किसानों की जरूरतों को किसी ने नहीं समझा. छोटे किसानों की चिंता हमारी सरकार ने की है. 

पीएम मोदी ने आगे कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच, उर्वरकों की कीमतों में भारी उछाल आया था, लेकिन किसानों के कल्याण के लिए समर्पित हमारी सरकार ने इस मूल्य वृद्धि का बोझ किसानों पर नहीं पड़ने दिया. सरकार ने इस पर 16 लाख करोड़ रुपये खर्च किए है.