जयपुरः जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण को लेकर बड़ी खबर आई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिलान्यास करेंगे. जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण की आधारशिला रखेंगे. 28 फरवरी को अजमेर में पीएम मोदी का कार्यक्रम प्रस्तावित है. राजस्थान मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने विभक्त किया है. इस पूरे दूसरे चरण को 7-8 पैकेज में विभक्त किया है.
पहले पैकेज में प्रहलादपुर से पिंजरापोल गौशाला तक मेट्रो चलनी है. इस करीब 11 किलोमीटर लंबे रूट के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. 918 करोड़ रुपए में फर्म एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण का काम करेगी. पीएम मोदी के हाथों शिलान्यास से पहले वर्क आर्डर दिया जाएगा. चयनित फर्म को वर्क ऑर्डर दिया जाएगा.