अग्निवीरों के लिए बड़ी राहत की खबर, केंद्र सरकार 50% तक रिटेंशन बढ़ाने पर कर सकती फैसला

अग्निवीरों के लिए बड़ी राहत की खबर, केंद्र सरकार 50% तक रिटेंशन बढ़ाने पर कर सकती फैसला

नई दिल्लीः अग्निवीरों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आ रही है. पहले बैच की विदाई से पहले रिटेंशन पर फैसला संभव माना जा रहा है. केंद्र सरकार 50% तक रिटेंशन बढ़ाने पर फैसला कर सकती है. चार साल की सेवा पूरी होने से पहले 'अग्निपथ' योजना की समीक्षा हो रही है. नए CDS के पद संभालने के बाद अग्निपथ-2 का खाका तैयार किया जा रहा है.     

अग्निवीरों का रिटेंशन,सेवा अवधि बढ़ाने और ट्रेनिंग मॉडल जैसी चुनौतियां पर मंथन होगा. अभी 4 साल की सेवा के बाद अधिकतम 25% अग्निवीरों को स्थायी कैडर में रखने का प्रावधान है. पूर्व सैन्य अफसरों का एक वर्ग स्थायी रिटेंशन 50 से 75% तक करने के पक्षधर है. हालांकि इसे 50% तक बढ़ाने के प्रस्ताव पर सबसे गंभीर विचार हो रहा है.