Bihar Accident: बिहार के अररिया में दर्दनाक सड़क हादसा, पुल से नदी में गिरी कार, 6 लोगों की मौत... मची चीख पुकार

बिहारः बिहार के अररिया में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. जहां एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई. हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है जबकि स्थानीय लोगों की सहायता से एक युवक को सुरक्षित बचाया गया. 

जानकारी के मुताबिक सभी तिलक समारोह में से शामिल होकर लौट रहे थे इसी दौरान ये हादसा हो गया. जिसमें 6 लोगों की जान चली गई है. ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के मदनपुर-सिकटी मुख्य मार्ग स्थित बीड़ी पुल के पास पहुंचा, वहां मौजूद एक तीखे मोड़ पर गाड़ी अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी,

मची चीख पुकारः
देर रात के अधेंरे में ये हादसा हुआ. जब अचानक लोगों की चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग वहां पहुंचे. और निकालने की कोशिश की गई. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम रेस्क्यू टीम के साथ घटनास्थल पर आई और कार को निकालने की कोशिश की. 

6 लोगों की मौतः
काफी मशक्कत के बाद स्कॉर्पियों को बाहर निकाल जा सका. लेकिन जब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी थी. जबकि हादसे में एक घायल का इलाज अस्पताल में जारी है.     

मामले को लेकर मुख्यालय डीएसपी रजनीश कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हुई है. घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों और परिजनों से जानकारी ली गई है. पुलिस की ओर से मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.  फिलहाल हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है.     

हैप्पी बर्थडे जयपुर — क्लिक करें