बिहार की राजनीति में देखने को मिल सकता नया मोड़, नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना तय

बिहार की राजनीति में देखने को मिल सकता नया मोड़, नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना तय

नई दिल्लीः बिहार की राजनीति में नया मोड़ देखने को मिल सकता है. नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना तय माना जा रहा है. आज 11.30 बजे नामांकन करेंगे. जानकारी के मुताबिक पार्टी नेतृत्व की ओर से प्रमुख नेताओं को मौजूद रहने को कहा गया है. बिहार में नए सिरे से सरकार गठन को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई है. 

इसी क्रम में भाजपा की ओर से भी उम्मीदवार नामांकन दाखिल करेंगे. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन नॉमिनेशन करेंगे. शिवेश कुमार भी अपना नामांकन दाखिल करेंगे. नामांकन के बाद नीतीश और NDA के अन्य नेताओं के साथ अमित शाह की बैठक हो सकती है.