बीसलपुर बांध का जलस्तर 314.04 RL मीटर, त्रिवेणी बह रही 2.60 मीटर की ऊंचाई पर

बीसलपुर बांध का जलस्तर 314.04 RL मीटर, त्रिवेणी बह रही 2.60 मीटर की ऊंचाई पर

जयपुर: टोंक जिले में स्थित बीसलपुर बांध का जलस्तर बढ़कर 314.04 RL मीटर पहुंच गया है. त्रिवेणी नदी 2.60 मीटर की ऊंचाई पर बह रही है, जिससे लगातार पानी की आवक हो रही है. इस बारिश और पानी की आवक से जयपुर, अजमेर और टोंक की पेयजल समस्या काफी हद तक कम हुई है. आपको बता दें कि बांध में 54 दिन के पानी की आवक हो चुकी है. बांध पर अब तक 501 MM बारिश दर्ज हो चुकी है.

बीसलपुर बांध से जुड़ी अपडेट: 
बांध का जलस्तर 314.04 RL मीटर 
त्रिवेणी बह रही 2.60 मीटर की ऊंचाई पर   
बांध में हो चुकी है 54 दिन के पानी की आवक
बांध पर अब तक दर्ज हो चुकी 501 MM बारिश

आपको बता दें कि राजस्थान का बीसलपुर बांध में इस बार मानसून की बेरुखी के कारण पानी की आवक कम हो रही है. बीसलपुर बांध के आंकड़ों के अनुसार डेम अब तक अगस्त महीने में भरा है.

लेकिन इस बार अगस्त का आधा महीना बीत चुका है लेकिन अभी भी बांध डेढ़ मीटर खाली है. हालांकि बीसलपुर बांध 314 के आंकड़े को पार कर गया है, लेकिन अभी भी पूरी भराव क्षमता के लिए इंतजार करना पड़ेगा.