नई दिल्ली : राज्यसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. राजस्थान से डॉ. सतीश पूनिया और अल्का गुर्जर को उम्मीदवार बनाया है. गुजरात से राजू भाई शुक्ला, मुकेश भाई राठवा, मानसिंह परमार और जीतेंद्र मेघजीभाई कंजारिया को उम्मीदवार बनाया है.
वहीं मध्य प्रदेश से तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया है. मणिपुर से ए. शारदा देवी को उम्मीदवार बनाया है. ओडिशा से देबाशीष सामंतराय को उम्मीदवार बनाया है. अरुणाचल प्रदेश से ताई तागाक को भाजपा ने राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है. भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी की.
भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने विभिन्न प्रदेशों में होने वाले राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव एवं ओडिशा के उप-चुनाव 2026 हेतु निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। pic.twitter.com/SNA6aMsDlC
— BJP (@BJP4India) June 4, 2026