Nikay Chunav Result 2026: जयपुर जिले के 11 निकायों में बीजेपी उम्मीदवार की जीत... तो झुंझुनूं के मंडावा पालिका में बना कांग्रेस का बोर्ड, जानें कहां किसने मारी बाजी ?

Nikay Chunav Result 2026: जयपुर जिले के 11 निकायों में बीजेपी उम्मीदवार की जीत... तो झुंझुनूं के मंडावा पालिका में बना कांग्रेस का बोर्ड, जानें कहां किसने मारी बाजी ?

जयपुरः राजस्थान के नगर निकायों में अध्यक्ष, सभापति और मेयर पद के लिए मतदान होने के बाद कई जिलों से परिणाम सामने आ रहे है. करौली नगर परिषद सीट पर कांग्रेस का कब्जा रहा. कांग्रेस के सुनील सैनी नगर परिषद के सभापति बने. सुनील सैनी ने भाजपा के वीरेंद्र शर्मा को 5 मतों से पराजित किया. कांग्रेस के सुनील सैनी के पक्ष में 30 पार्षदों ने मतदान किया. जबकि भाजपा के वीरेंद्र शर्मा को 25 वोट मिले. करौली नगर परिषद 55 वार्ड में कांग्रेस के 28, भाजपा के 11, भाजपा का एक और निर्दलीय 15 पार्षद है. 

चूरू जिले की सभी 11 निकायों के सभापति चुनाव का परिणाम हुआ घोषित
9 निकायों में भाजपा और 2 निकायों में कांग्रेस ने दर्ज की जीत
चूरू, सुजानगढ़ और सरदारशहर तीनों नगर परिषदों पर भाजपा का कब्जा
तारानगर, राजगढ़, रतनगढ़, छापर, बीदासर और राजलदेसर में भी भाजपा विजयी
रतननगर और साहवा में कांग्रेस ने जीता सभापति पद

प्रतापगढ़ के चारों निकायों में अध्यक्ष पद का हुआ फैसला 
प्रतापगढ़ में कांग्रेस की ज्योति सोनी 21 वोट लेकर सभापति बनी
छोटीसादड़ी में भाजपा के प्रदीप व्यास 13 वोट लेकर अध्यक्ष बने
अरनोद में भाजपा के राहुल मीणा 15 वोट लेकर प्रथम अध्यक्ष बने
धरियावद में बराबर 10-10 वोट के बाद लॉटरी से भाजपा की रेखा चौधरी अध्यक्ष बनी
प्रतापगढ़ में कांग्रेस, जबकि अरनोद, छोटीसादड़ी और धरियावद में भाजपा का बोर्ड बना
चारों निकायों में अध्यक्ष पद के चुनाव से स्थानीय राजनीति की तस्वीर साफ हुई

दौसा के सिकराय व भांडारेज नगरपालिका में भाजपा का बना बोर्ड
दोनों नगरपालिकाओं में भाजपा का बोर्ड बनने पर भाजपाइयों में खुशी
सिकराय से कैलाश बैरवा व भांडारेज सीमा बैरवा बनी भाजपा से चेयरमैन,
जीत के बाद विधायक विक्रम बंशीवाल की पार्षदों के साथ आई वीडियो
पार्षदों व विधायक ने मतदाताओं व पार्टी आलाकमान का जताया आभार
सीएम भजनलाल शर्मा का आभार जताकर भाजापा बोर्ड बनने की जताई खुशी

सवाईमाधोपुर की वजीरपुर नगर पालिका में बना भाजपा का बोर्ड 
भाजपा की जगनी देवी बनी नगर पालिका अध्यक्ष 
भाजपा प्रत्याशी को मिले 13 वोट
कांग्रेस की दुलारी देवी को मिले 12 वोट
एक वोट से जीत के साथ भाजपा ने बनाया अपना बोर्ड 
भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर की रणनीति आई काम 
जबकि पार्षद परिणाम में 25 सीटों में से 10 सीट मिली थी कांग्रेस को
9 सीट मिली थी भाजपा को, 6 निर्दलीय पार्षद हुए थे विजेता

झुंझुनूं के मंडावा पालिका में बना कांग्रेस का बोर्ड
कांग्रेस के सज्जन लाल मिश्रा 9 वोट से जीते
भाजपा के विजेंद्र सैनी को हराया
अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस को 17 और भाजपा को 8 वोट मिले
कांग्रेस को एक व भाजपा को 2 निर्दलीय का भी वोट मिला
25 पार्षदों के परिणाम आंकड़ों में कांग्रेस 16, भाजपा 6 और 3 निर्दलीय थे

ब्यावर नगर परिषद में बना भाजपा का बोर्ड
भाजपा की पुष्पा बलदुआ 36 मत प्राप्त कर हुई विजयी
ब्यावर नगर परिषद में लगातार तीसरी बार भाजपा का बोर्ड
विधायक शंकर सिंह रावत के नेतृत्व में तीसरी बार बना भाजपा का बोर्ड

कोटा के इटावा में सुल्तानपुर नगरपालिका में बना भाजपा का बोर्ड
भाजपा की अनिता मेघवाल बनी अध्यक्ष
1 वोट से जीतकर बनी नगरपालिका की मुखिया
25 वार्डों वाली नप सुल्तानपुर में भाजपा के पास थे 13 पार्षद 
वहीं कांग्रेस के पास थे 11 एक पार्षद था निर्दलीय

श्रीगंगानगर नगरपरिषद में बना भाजपा का बोर्ड
भाजपा के अजय दावड़ा बने नगरपरिषद सभापति
भाजपा के अजय दावड़ा को मिले 33 वोट
निर्दलीय प्रत्याशी संजय मूंदड़ा को मिले 32 वोट
1 वोट से जीते अजय दावड़ा

धौलपुर के बाड़ी में बना भाजपा का बोर्ड 
बीजेपी प्रत्याशी मुकेश सिंगल बने अध्यक्ष 
मुकेश सिंघल के पक्ष में 27 वोट 
कांग्रेस की रेनू सिंघल के पड़े 18 वोट

बीकानेर के नोखा में CPM का नगरपालिका अध्यक्ष
नोखा नगरपालिका को मिला नया अध्यक्ष
बजरंग सोनी बने नगर पालिका अध्यक्ष
बजरंग सोनी को मिले 32 वोट, भाजपा प्रत्याशी के खाते में आए 13 वोट
45 पार्षदों ने किया अध्यक्ष का चुनाव
जीत के बाद विकास मंच समर्थकों में जश्न का माहौल
विकास मंच के नारायण झंवर की मेहनत रंग लाई

दौसा में कांग्रेस 7 वोटों से जीती
कांग्रेस की रेखा गुर्जर बनी सभापति 
कांग्रेस को 31 व 24 वोट मिले

बालोतरा नगर परिषद में बना भाजपा को बोर्ड
योगेश गहलोत निर्वाचित हुए सभापति
योगेश गहलोत को मिले 30 वोट, कांग्रेस की अंकिता को मिले 25 मत
भाजपा के 29 पार्षद हुए थे निर्वाचीत, कांग्रेस के 23 व 3 निर्दलीय
दो निर्दलीयों ने दिया था भाजपा को समर्थन
ऐसे के भाजपा खेमे से 1 मत हुआ क्रॉस, भाजपा के पास संख्या थी 31, लेकिन 1 मत कम मिला
ऐसे में अब भाजपा इस पर करेगी मंथन, आखिर 1 वोट किसने डाला कांग्रेस को

पीपाड़ नगरपालिका में बड़ा उलटफेर
कांग्रेस ने बनाया बोर्ड,भाजपा में भीतरघात 
भाजपा 16 सीट, 4 निर्दलीय के बहुमत के आंकड़े के बाद भी 15 पर अटकी कांग्रेस ने 20 मत किए हासिल
कांग्रेस की आशा देवी बनी अध्यक्ष,भाजपा की मनु कच्छवाहा को मिले 15 वोटों

झुंझुनूं के 19 नगर निकायों में कांग्रेस का दबदबा
कांग्रेस ने नगर परिषद समेत 11 निकायों में बनाए अध्यक्ष
भाजपा ने 7 निकायों में जमाया कब्जा
सूरजगढ़ में निर्दलीय नरेंद्र सिंह ने बनाया अपना बोर्ड
झुंझुनूं नगर परिषद में कांग्रेस के अब्दुल्ला गुलाम नबी अगवान बने सभापति
बगड़ में राकेश कुमार शर्मा, बिसाऊ में सलमा, बुहाना में सुधीर रांगेय बने कांग्रेस अध्यक्ष
चिड़ावा में सुमित्रा सैनी, मंडावा में सज्जन लाल मिश्रा, मंड्रेला में प्रवीण बानो कांग्रेस से अध्यक्ष
मुकुंदगढ़ में सत्यनारायण सैनी, नवलगढ़ में माया देवी बनी अध्यक्ष
सिंघाना में पिंकी और सुलताना में सोनिया कांग्रेस से बनी अध्यक्ष
भाजपा से डूंडलोद में सचिन सैनी, जाखल में भगवान सिंह, खेतड़ी में गीता देवी, मलसीसर में पवन कुमार बने अध्यक्ष
पिलानी में नगेन्द्र कुमार, उदयपुरवाटी में अनुराधा और विद्याविहार में सिकन्दर भाजपा से अध्यक्ष बने
19 निकायों में कांग्रेस 11, भाजपा 7 और निर्दलीय 1

ब्यावर के नगर परिषद् में फिर बना भाजपा का सभापति
भाजपा की पुष्प बलदुआ बनी ब्यावर नगर परिषद् की सभापति
भाजपा की पुष्पा बलदुआ ने 35 वोट किए हांसिल
वही कांग्रेस के कैलाश गहलोत को 25 मत हुए प्राप्त
विधायक शंकर सिंह के नेतृत्व में ब्यावर में भाजपा बोर्ड की हैट्रिक
कल सुबह 10 बजे से लेकर 2 बजे तक होंगे उपसभापति पद के लिए मतदान

जैसलमेर नगर परिषद सभापति चुनाव में BJP की जीत
विजय डांगरा बने जैसलमेर नगरपरिषद के नए सभापति
BJP के विजय डांगरा ने कांग्रेस के निर्मल पुरोहित को हराया
विजय डांगरा को मिले 27 वोट, कांग्रेस को 18 वोट
BJP ने बहुमत के साथ नगरपरिषद में बनाया बोर्ड
जीत के बाद BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल
नगरपरिषद परिसर के बाहर कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न
BJP विधायक छोटू सिंह भाटी ने जनता का जताया आभार
विधायक भाटी ने जीत को जनता का आशीर्वाद बताया
नवनिर्वाचित सभापति विजय डांगरा ने जनता को दिया जीत का श्रेय
डांगरा बोले-'जैसलमेर के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी'
शहर में विकास की गंगा बहाने का किया दावा
जीत के बाद BJP खेमे में खुशी की लहर
सभापति चुनाव के साथ जैसलमेर नगरपरिषद में BJP का बोर्ड तय

झालावाड़ के नगर परिषद में कांग्रेस का बोर्ड बना 
कांग्रेस के राकेश गुर्जर बने सभापति 
भवानीमंडी से कांग्रेस की पिंकी गुर्जर बनी नगर पालिका अध्यक्ष 
डग नगर पालिका में कांग्रेस प्रत्याशी टीना नागर अध्यक्ष बनी 
खानपुर में काग्रेस का कब्जा, नगर पालिका अध्यक्ष कांता साहू बनी 
झालरापाटन में बीजेपी के अंशु गुप्ता अध्यक्ष बने 
अकलेरा में बीजेपी की यंशिका मेवाड़ा अध्यक्ष बनी
मनोहरथाना नगरपालिका में देवेंद्र कुमार बीजेपी के अध्यक्ष बने
पिड़ावा में बीजेपी के राजू माली अध्यक्ष बने

जयपुर जिले के 11 निकायों में बीजेपी उम्मीदवार की जीत
नगर परिषद शाहपुरा रविश खटाना बीजेपी
चौमूं आशीष दुषाद,बगरू नगर पालिका से बीजेपी संतोष चौहान,
बस्सी निर्मला खोलिया,जमवारामगढ़ में राकेश वर्मा,कालाडेरा उर्मिला कुमावत,
किशनगढ़-रेनवाल सुनिता अग्रवाल,फुलेरा राजू शर्मा,सांभर पवन कुमार मोदी,
वाटिका कमला देवी और चाकसू में बीजेपी की पुष्पा का निर्विरोध निर्वाचन,
जबकि जिले के पांच निकायों में कांग्रेस का बना चेयरमैन,
कानोता में रामकिशन,खेजरोली सुनिता सैनी,
मनोहरपुर अर्जुन मोहनपुरिया,नरायणा अब्दुल रज्जाक 
फागी से कांग्रेस के सुरेश ने की जीत दर्ज

बून्दी के नैनवां नगरपालिका में बना कांग्रेस का बोर्ड
कांग्रेस की कृष्णा मित्तल बनी अध्यक्ष
कांग्रेस की कृष्णा ने 13 वोटों से मारी बाजी
भाजपा की देवकी बाई को मिले 10 मत
3 वोटों से कांग्रेस ने लहराया परचम
निर्दलीय दिलखुश को मिला महज 1 वोट
मतगणना में 1 वोट मिला अस्वीकृत
कांग्रेस बोर्ड में 11 कांग्रेस+2 निर्दलीय की गणित रही सफल
रिटर्निंग अधिकारी दीपांशु सांगवान ने जारी किया रिजल्ट

उदयपुर के कानोड़ नगरपालिका में कांग्रेस का बना बोर्ड 
कांग्रेस के 29 वर्षीय युवा रौनक स्वर्णकार बने अध्यक्ष 
कांग्रेस को 14 व भाजपा को मिले 6 मत
भाजपा ने हाईब्रिड फार्मूला अपना कर शिव कुमार सोनी को बनाया था प्रत्याशी 
पूर्व विधायक वल्लभनगर प्रीति गजेन्द्र सिंह शक्तावत के नेतृत्व में कांग्रेस के पार्षद पहुंचे थे मतदान करने

झुंझुनूं नगरपरिषद सभापति पद पर कांग्रेस विजयी
कांग्रेस के अब्दुल्ला नबी अगवान बने सभापति
कांग्रेस को 35 वोट मिले बीजेपी के मनु धनखड़ को 25 वोट मिले
कांग्रेस अपने झुंझुनूं गढ़ को बचाने में रही कामयाब
कांग्रेस के गढ़ में भाजपा नहीं लगा पाई सेंध,हालांकि भरपूर कोशिश रही
सांसद बृजेश ओला ने ऐनवक्त तक संभाल रखा था मोर्चा
60 वार्डों में कांग्रेस 30 भाजपा 15 और निर्दलीय 15 जीते थे

नागौर के जायल नगरपालिका में बना कांग्रेस का बोर्ड
कांग्रेस की कमलेश बनी नगरपालिका अध्यक्ष
अध्यक्ष पद के मुकाबले में कमलेश ने दर्ज की जीत
 कांग्रेस की कमलेश को मिले 15 वोट, निर्दलीय सुशीला को 10 मत
रिटर्निंग अधिकारी रणछोड़ लाल ने की जीत की अधिकृत घोषणा
25 वार्डों वाली नगरपालिका में अध्यक्ष पद का चुनाव सम्पन्न  

बीकानेर को मिला नया मेयर 
पूर्व मंत्री बीडी कल्ला के भतीजे अनिल कल्ला बने मेयर 
कांग्रेस बचा गई बोर्ड, आखिर कल्ला कैंप को मिली सफलता
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा की रही क्लोज मॉनिटरिंग

अलवर नगर निगम मेयर चुनाव 
भाजपा की वार्ड 7 से पार्षद सुमनलता अग्रवाल बनीं मेयर 
रिटर्निंग अधिकारी अंबालाल मीणा ने की घोषणा 
कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश शर्मा को मेयर पद पर करना पड़ा हार का सामना 
जीत की सूचना के बाद ही नगर निगम कार्यालय के बाहर बजे ढोल नगाड़े 

पाली नगर निगम मेयर पद को लेकर चौंकाने वाले परिणाम आए सामने
भाजपा की नमीता बुबकिया निर्वाचित हुई मेयर 
भाजपा ने लगातार तीसरी बार नगर निगम पर किया कब्जा 
भाजपा की नमिता बुबकिया को मिले 33 मत 
निर्दलीय राजबाला हिंगड़ को मिले 29 मत
कांग्रेस की सुमित्रा जैन को मिले 3 मत 
चुनाव परिणाम में कांग्रेस को 29, भाजपा को 21 और 15 पार्षद निर्वाचित हुए थे निर्दलीय  

भरतपुर में नवनिर्वाचित निर्विरोध हुई अनुराधा सिंह मेयर
रिटर्निंग ऑफिसर रिछपाल बुडरक ने दिलाई गोपनीयता की शपथ
भरतपुर नगर निगम को 2 साल से था मेयर का इंतजार
नगर निगम को भाजपा की अनुराधा सिंह मिली नई मेयर           

अजमेर में बना भाजपा का मेयर 
भाजपा की अनामिका शर्मा बनीं अजमेर नगर निगम महापौर 
भाजपा प्रत्याशी अनामिका शर्मा को मिले 43 वोट 
कांग्रेस प्रत्याशी किरण गढ़वाल को मिले 37 वोट