BRICS Summit 2026: भारत मंडपम में BRICS शिखर सम्मेलन, पीएम मोदी बोले- BRICS को जनकल्याण से जोड़ना लक्ष्य

दिल्ली: भारत मंडपम में BRICS शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया. सम्मेलन में पीएम मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी का भारत में स्वागत. BRICS को जनकल्याण से जोड़ना लक्ष्य है. BRICS की 20वीं वर्षगांठ मना रहे हैं. BRICS समिट मानवता के लिए अहम है. BRICS किसी के खिलाफ नहीं है. BRICS अब रिजल्ट देना शुरू करे. BRICS के साथ अब जिम्मेदारी जुड़ी है.     

भारत की BRICS अध्यक्षता लोगों को केंद्र में रखने और मानवता को प्राथमिकता देने के नजरिए पर आधारित है. मजबूती, इनोवेशन, सहयोग और सस्टेनेबिलिटी हमारी प्राथमिकताएं रही. इन प्राथमिकताओं के साथ-साथ हमने BRICS सहयोग को आम लोगों से जोड़ने पर भी खास जोर दिया. इसी सोच के साथ, 350 से अधिक बैठकें आयोजित की गईं. हमें करीब 30 शहरों में आपकी टीमों का स्वागत करने का मौका मिला.