कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर... अनियंत्रित होकर गिरा पुलिया के नीचे, महिला की मौत

कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर... अनियंत्रित होकर गिरा पुलिया के नीचे, महिला की मौत

दौसाः दौसा के लालसोट में भीषण सड़क हादसा हो गया. कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी. हादसे में महिला की मौत हो गई. कार की टक्कर के बाद ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे गिर गई. हादसे में ई-रिक्शा सवार हेमलता मीणा की मौत हो गई. वहीं  दो लोग घायल हो गए. 

घायलों को लालसोट जिला अस्पताल पहुंचाया. मृतका के भाई ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया. उमरियावास गांव के पास हादसा हुआ.