Sawai Madhopur News: पीपल्दा मित्रपुरा रोड पर अनियंत्रित होकर पलटी कार, पूर्व सरपंच की मौत

Sawai Madhopur News: पीपल्दा मित्रपुरा रोड पर अनियंत्रित होकर पलटी कार, पूर्व सरपंच की मौत

सवाई माधोपुर : पीपल्दा मित्रपुरा रोड पर अनियंत्रित होकर कार पलट गई. हादसे में मलारना डूंगर के पूर्व सरपंच की मौत हो गई है. पूर्व सरपंच भवानी सिंह शेखावत की हादसे में जान गई है.

सूचना के बाद बौंली थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची है. शव को कब्जे में लेकर बौंली CHC पहुंचाया गया है. जयपुर से मलारना डूंगर आते वक्त हादसा हुआ है. फिलहाल बौंली थाना पुलिस हादसे की जांच कर रही है.

सवाई माधोपुर के मलारना डूंगर से खबर 
-पीपल्दा मित्रपुरा रोड पर अनियंत्रित होकर पलटी कार 
-हादसे में मलारना डूंगर के पूर्व सरपंच की मौत
-पूर्व सरपंच भवानी सिंह शेखावत की हादसे में गई जान
-सूचना के बाद बौंली थाना पुलिस पहुंची घटनास्थल
-शव को कब्जे में लेकर पहुंचाया बौंली CHC
-जयपुर से मलारना डूंगर आते वक्त हुआ हादसा
-फिलहाल बौंली थाना पुलिस कर रही हादसे की जांच