नई दिल्लीः NEET-UG पेपर लीक केस में CBI की जांच तेज हो गई है. कई शहरों में CBI की टीम मौजूद है. राजस्थान, महाराष्ट्र, हरियाणा, केरल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर तक CBI टीम मौजूद है. कंपोजिशन के दौरान हुआ पेपरलीक या फिर प्रिंटिंग के दौरान पेपर की चोरी हुई हर एंगल से CBI टीम प्रकरण की गहनता से जांच कर रही है.
CBI की टीम NTA अधिकारियों के बयान भी दर्ज करेगी. CBI जांच के दौरान पकड़े गए आरोपियों के मोबाइल फोन राज खोलेंगे. CBI ने FIR में आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, चोरी, सबूत मिटाने और भ्रष्टाचार से जुड़ी धाराएं लगाई.