मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने समझा कैंसर पीड़ितों का दर्द ! कैंसर उपचार की अत्याधुनिक CAR-T CELL थैरेपी RGHS में शामिल

जयपुरः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कैंसर पीड़ितों के दर्द को समझा है. कैंसर उपचार की अत्याधुनिक CAR-T CELL थैरेपी RGHS में शामिल की गई है. चिकित्सा विभाग के प्रस्ताव को सीएम भजनलाल शर्मा ने मंजूरी दी है.      

खुद मुख्यमंत्री ने "X" पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि कर्मचारियों-उनके परिवारों की स्वास्थ्य सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. यह प्रयास गंभीर कैंसर बीमारी से जूझ रहे RGHS लाभार्थियों को संबल देगा.