सीएम भजनलाल शर्मा ने की विधानसभा में बड़ी घोषणा, खेजड़ी संरक्षण के लिए बनेगा कानून, जल्द विधानसभा में रखेंगे मसौदा

सीएम भजनलाल शर्मा ने की विधानसभा में बड़ी घोषणा, खेजड़ी संरक्षण के लिए बनेगा कानून, जल्द विधानसभा में रखेंगे मसौदा

जयपुरः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधानसभा में बड़ी घोषणा की. सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि खेजड़ी संरक्षण के लिए कानून बनेगा, जल्द मसौदा विधानसभा में रखेंगे. मैं राजस्थान की जनता को आश्वस्त करना चाहता हूं. कि राज्य के कल्पवृक्ष खेजड़ी को बचाने के लिए कानून लाएंगे. 

जिससे प्रदेश में खेजड़ी का संरक्षण हो सके. अगस्त में पर्यावरण प्रेमी संत मुझे मिले थे बीकानेर, फलौदी,जोधपुर, नागौर जिले के. मैंने कहा था खेजड़ी संरक्षण कानून बनाने के लिए निर्देश दे दिए थे, प्रक्रिया चल रही है. हम जल्द सदन में उसका मसौदा प्रस्तुत करेंगे.