जोधपुर: राजस्थान के विकास का 'सुपर शनिवार' है. देश की पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का उद्घाटन समारोह आयोजित किया जा रहा है. समारोह को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा संबोधित कर रहे है. सीएम भजन लाल शर्मा ने कहा कि शक्ति और भक्ति की धरती पर पीएम मोदी का स्वागत अभिनंदन करता हूं. प्रधानमंत्री जी का राजस्थान के साथ हमेशा विशेष लगाव रहा है. आज बहुत ही सौभाग्यशाली दिन है प्रदेश को पीएम मोदी जी का मार्गदर्शन मिल रहा है. आप जब भी राजस्थान पधारे हैं आपने सदैव राजस्थान को विकास विकास की नई-नई सौगात दी है.
सीएम भजन लाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान में 35 लाख करोड़ के रिकॉर्ड समझौते हुए थे. उसमें से 9 लाख करोड़ से ज्यादा के कार्य आज धरातल पर उतर गए हैं. आपने भारतमाला परियोजना दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस जैसी ऐतिहासिक सौगात दी है. आज भी आपके कर कमरों से प्रदेश को 105000 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात मिलने जा रही है. सीएम भजन लाल शर्मा ने कहा कि गुलाबी शहर जयपुर अपनी विरासत के साथ-साथ मेट्रो सिटी के तौर पर अपनी पहचान बना रहा है.
सीएम भजन लाल शर्मा ने कहा कि नई मेट्रो लाइन जयपुर को ट्रैफिक समस्या से निजात दिलाएगी. आज उसका आपके कर कमलों से शिलान्यास हो रहा है और हमें पूरा विश्वास है कि निर्माण के उपरांत इसका शुभारंभ भी आपके शुभ हाथों से ही होगा. माननीय प्रधानमंत्री जी आप देश के युवाओं के ऊर्जा स्रोत हैं. आप कहते हैं कि युवा बढ़ेगा तो देश बढ़ेगा. आपकी प्रेरणा लेकर हमने प्रदेश के युवाओं के लिए नई युवा नीति नई रोजगार नीति लागू की है. आज आपकी उपस्थिति में प्रदेश के 53977 युवाओं को नियुक्ति पत्र मिलेंगे. जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है, जो आपके मार्गदर्शन में ही संभव हो पाया है. निजी क्षेत्र में भी हमारी डबल इंजन की सरकार ने रोजगार को प्राथमिकता दी है.