जयपुर: राजस्थान के विभिन्न अंचलों में अतिवृष्टि हुई. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अन्नदाताओं को हुए नुकसान के समुचित आकलन के निर्देश दिए हैं. सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल प्रभाव से सर्वेक्षण कर यथाशीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है.
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान की समृद्धि का आधार हमारे अन्नदाता भाई-बहन हैं. राज्य सरकार पूर्ण संवेदनशीलता एवं उत्तरदायित्व के साथ आपके साथ दृढ़तापूर्वक खड़ी है. प्रत्येक प्रभावित किसान को शीघ्र एवं समुचित सहायता उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध है.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशीलता:
-प्रदेश के विभिन्न अंचलों में हुई अतिवृष्टि
-अन्नदाताओं को हुए नुकसान के समुचित आकलन के निर्देश
-सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल प्रभाव से सर्वेक्षण कर यथाशीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश
-मुख्यमंत्री ने कहा-राजस्थान की समृद्धि का आधार हमारे अन्नदाता भाई-बहन हैं
-राज्य सरकार पूर्ण संवेदनशीलता एवं उत्तरदायित्व के साथ आपके साथ दृढ़तापूर्वक खड़ी है
-प्रत्येक प्रभावित किसान को शीघ्र एवं समुचित सहायता उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता
-जिसके लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध