जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बिड़ला सभागार में आयोजित विदेशी भाषा और संचार कौशल योजना कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यक्रम में मौजूद सभी माननीयों का आभार जताया. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान,केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी का हार्दिक अभिनंदन किया. प्रदेश के उच्च,तकनीकी शिक्षा व इंग्लिश एवं फॉरेन लैंग्वेज यूनिवर्सिटी के बीच MoU हुआ.
सीएम भजन लाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान के लिए विदेशी भाषा का महत्व बहुत तेजी से बढ़ रहा है. सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि विदेशी भाषाओं को सीखकर रोजगार सुलभ होगा. आज यहां बड़ी संख्या में युवा उपस्थित है. हमारी डबल इंजन की सरकार जो कहती है वो करके दिखाती है. हमारे गांव के युवा को वहीं रोजगार मिल जाए. पहले हमारे युवाओं ने पेपरलीक का दंश झेला है. हमारी सरकार युवाओं के सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आज विदेशी भाषा सीखना वैकल्पिक नहीं, अनिवार्य बन गया. आप विदेशी भाषा सीखिए और देश दुनिया पर छा जाइए. पीएम मोदी कहते हैं यही समय है, सही समय है. राजस्थान के प्रवासी, अपनी मिट्टी से जुड़े हुए है. उनका मातृभूमि से भी उतना ही प्रेम है. 23,24,25 ग्राम का आयोजन होने जा रहा है. गांव के युवा को वहीं रोजगार मिले. पिछली सरकार में खून के आंसू रोता था. सवा दो साल में 351 पेपर हुए. एक भी पेपर लीक हुआ क्या?