सीएम भजनलाल की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सौगात, बोले- बहनें समाज का मर्म जानती है, बच्चों को शिक्षा और दिशा देती

सीएम भजनलाल की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सौगात, बोले- बहनें समाज का मर्म जानती है, बच्चों को शिक्षा और दिशा देती

जयपुरः मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं को सौगात दी. मुख्यमंत्री आवास पर DBT राशि हस्तांतरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. दो यूनिफॉर्म के लिए प्रत्यक्ष लाभ की राशि का हस्तांतरण हुआ. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि बहनें समाज का मर्म जानती है,बच्चों को शिक्षा और दिशा देती हैं. मुझे आप सभी बहनों के एक साथ दर्शन का लाभ मिला है. आंगनबाड़ी-सहायिका बहनों के कार्य से बच्चों को संभल मिलता है. आप नौनिहालों को समृद्ध बनाने का कार्य कर रहीं हैं.   

माता-बहनें बच्चों को सहर्ष आपके पास छोड़कर आती हैं. आप की हर समस्या का धीरे-धीरे समाधान करेंगे,10 फीसदी वेतन भी बढ़ेगा. आंगनबाड़ी केंद्र स्वच्छ और सुंदर हो,ताकि हर मां अपने बच्चे को लेकर आए. आपकी परेशानी हमारी परेशानी है. हम आंगनबाड़ी केंद्रों को मॉडल के रूप में विकसित करना चाहते हैं. विभिन्न सुविधाओं का लाभ आंगनबाड़ी केंद्रों में उपलब्ध कराया जाएगा. यह वो प्रदेश है जहां मां पन्नाधाय ने अपने बेटे की कुर्बानी दे दी.