CJP का आज प्रस्तावित प्रदर्शन, रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, आज सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक ट्रेनें रद्द

नई दिल्ली: दिल्ली में प्रदर्शन से पहले आज रेलवे ने बड़ा फैसला लिया. आज दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द की गई. आज सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक ट्रेनें रद्द की गई. नई दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन आने वाली ट्रेन रद्द की गई. 

पटना से चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस,संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस रद्द,कानपुर से दिल्ली आने वाली श्रम शक्ति एक्सप्रेस रद्द की गई. लखनऊ मेल,मुंबई-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस भी रद्द की गई.

हावड़ा-दिल्ली, सियालदह-दिल्ली राजधानी भी रद्द की गई. भारी ट्रैफिक जाम की आशंका के चलते रेलवे ने फैसला लिया. दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा बॉर्डर पर पुलिस अलर्ट जारी किया.आपको बता दें कि दिल्ली में आज CJP का प्रस्तावित प्रदर्शन है. प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए. मेट्रो ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी भी घटाई जा सकती है. जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं है.

दिल्ली में 20 हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात है. 26 हजार CAPF जवानों की भी तैनाती है. नई दिल्ली जिले में BNSS की धारा 163 लागू की गई. दिल्ली के बॉर्डर पर बैरिकेडिंग और कड़ी निगरानी है. यूपी, हरियाणा और राजस्थान से लगने वाली सीमाओं पर अलर्ट है. प्रदर्शन को देखते हुए कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द की गई.