नेपाल की हिंसा पर CM भजनलाल शर्मा ने जताई गहरी चिंता, कहा- भारत सरकार हर देशवासी की सुरक्षा और सुरक्षित वापसी के लिए प्रतिबद्ध

नेपाल की हिंसा पर CM भजनलाल शर्मा ने जताई गहरी चिंता, कहा- भारत सरकार हर देशवासी की सुरक्षा और सुरक्षित वापसी के लिए प्रतिबद्ध

जयपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. नेपाल में फंसे भारतीयों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं. नेपाल की हिंसा पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गहरी चिंता जताई है.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि  हालात हृदय विदारक, राज्य सरकार राजस्थानियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है. काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मौजूदा हालात की जानकारी ली है.

उनहोंने कहा कि भारत सरकार हर देशवासी की सुरक्षा और सुरक्षित वापसी के लिए प्रतिबद्ध है. प्रवासी राजस्थानियों से की अपील करते हुए कहा कि दूतावास के सतत संपर्क में बने रहें.

भारत सरकार की एडवाइजरी का पालन करना सभी के लिए आवश्यक है. राजस्थान पुलिस मुख्यालय में विशेष सेल स्थापित किया गया है. 24x7 हेल्पलाइन नंबर 0141-2740832 व 0141-2741807 व्हाट्सएप नंबर 9784942702 पर भी मदद के लिए संपर्क संभव है.