जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों से संवाद किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा ऊर्जा और वरिष्ठजनों का अनुभव मिलकर सशक्त समाज बनाते हैं. वरिष्ठ नागरिकों का अनुभव, आशीर्वाद और मार्गदर्शन अमूल्य धरोहर है. युवा पीढ़ी वरिष्ठजनों के जीवन अनुभव और संघर्षों से ले प्रेरणा. मुख्यमंत्री ने युवाओं से माता-पिता एवं वरिष्ठजनों की सेवा का आह्वान किया है.
वरिष्ठजनों के अनुभव से नई पीढ़ी को जीवन की नई दिशा मिलेगी. बुजुर्गों के चरणों में स्वर्ग, उनकी सेवा का फल अमूल्य है. मुख्यमंत्री ने वरिष्ठजनों के जीवन संघर्ष और अनुभवों को समाज की धरोहर बताया. सभी पीढ़ियों की सहभागिता से सशक्त और संवेदनशील समाज का निर्माण होता है. मुख्यमंत्री ने वरिष्ठजनों से संवाद कर उनके अनुभव सुने और उनका सम्मान किया.
वृद्धावस्था पेंशन के 684.21 करोड़ रुपये डीबीटी के जरिए किए हस्तांतरित:
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 50 लाख 94 हजार 831 वृद्धजनों को बड़ी सौगात दी. वृद्धावस्था पेंशन के 684.21 करोड़ रुपये डीबीटी के जरिए हस्तांतरित किए. राजस्थान में 91 लाख से अधिक जरूरतमंदों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिल रही है. प्रदेश में हर महीने 1100 करोड़ रुपये से अधिक की पेंशन राशि वितरित की जा रही है.
मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों के पेंशन लाभार्थियों से संवाद किया. वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए सरकार प्रतिबद्ध है. सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जरूरतमंद वरिष्ठजनों को आर्थिक संबल मिल रहा है. मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों के अनुभव सुने और उनकी समस्याओं की जानकारी ली. कार्यक्रम में वरिष्ठजनों को सहायक उपकरण भी वितरित किए गए. मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानजनक जीवन देने का संकल्प दोहराया.
वरिष्ठ नागरिकों के संरक्षण के लिए 36 मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह संचालित:
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वरिष्ठजनों के लिए सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में वरिष्ठजनों के लिए 53 वृद्धाश्रम और 7 संत श्रवण कुमार कल्याण सेवा आश्रम संचालित हैं. वरिष्ठ नागरिकों के संरक्षण के लिए 36 मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह संचालित हैं. 17 स्वयंसिद्धा आश्रमों के माध्यम से वरिष्ठजनों को सुविधाएं मिल रही हैं. 61 जिला अस्पतालों में बनाए गए हैं 61 रामाश्रय वार्ड हैं.
रामाश्रय योजना के तहत वरिष्ठजनों के स्वास्थ्य की देखरेख हो रही है. वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना से 1 लाख 12 हजार वरिष्ठजन तीर्थ यात्रा कर चुके हैं. मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा को सरकार की प्राथमिकता बताया. वरिष्ठजनों को चिकित्सा, शिक्षा और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर है. सरकार वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए लगातार काम कर रही है.
60 से 80 वर्ष के वरिष्ठ नागरिकों को बस किराये में 50 प्रतिशत की छूट:
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए रोडवेज सुविधाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि 60 से 80 वर्ष के वरिष्ठ नागरिकों को बस किराये में 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है. 80 वर्ष और अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को रोडवेज में निशुल्क यात्रा है. वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा और सम्मान के लिए सरकार प्रभावी कदम उठा रही है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि वरिष्ठजनों के अनुभव से युवा पीढ़ी को सीख मिलती है. विज्ञान और विकास से लेकर सामाजिक जीवन तक बदलावों के वरिष्ठ जनसाक्षी रहे हैं. वरिष्ठजनों के संघर्ष और सफलता की कहानियां नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी हैं. मुख्यमंत्री ने युवाओं को वरिष्ठजनों के अनुभवों का लाभ लेने का आह्वान किया. वरिष्ठ नागरिकों का मार्गदर्शन समाज और राष्ट्र के लिए अमूल्य है. सशक्त समाज के निर्माण में हर पीढ़ी की सहभागिता जरूरी है.
सामाजिक सेवा में योगदान देने वाले वरिष्ठजनों का मुख्यमंत्री ने बढ़ाया मान:
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वृद्धजनों को शॉल, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया. सामाजिक सेवा में योगदान देने वाले वरिष्ठजनों का मुख्यमंत्री ने मान बढ़ाया. मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ नागरिकों से संवाद कर उनके जीवन के अनुभव सुने. प्रदेशभर के वरिष्ठजन वीसी के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े. सामाजिक न्याय मंत्री अविनाश गहलोत भी कार्यक्रम में मौजूद रहे.
सरकार प्रत्येक वंचित और जरूरतमंद वर्ग को सम्मानजनक जीवन दे रही है. सामाजिक सुरक्षा और उत्थान के समान अवसर उपलब्ध कराने पर जोर है. मुख्यमंत्री ने वरिष्ठजनों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता का संदेश दिया. युवा ऊर्जा और वरिष्ठजनों का अनुभव साथ चले तो राष्ट्र मजबूत होगा. अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मुख्यमंत्री का वरिष्ठजनों के सम्मान का संदेश दिया.