सीएम भजनलाल शर्मा का चूरू दौरा... की बड़ी घोषणा, बोले- राजस्थान की संस्कृति हमेशा वीरता की प्रेरणा देती

सीएम भजनलाल शर्मा का चूरू दौरा... की बड़ी घोषणा, बोले- राजस्थान की संस्कृति हमेशा वीरता की प्रेरणा देती

चूरूः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा चूरू के दौरे पर है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा "गौरव सेनानी" समारोह को संबोधितकरते हुए कहा कि राजस्थान की वीर भूमि शेखावटी, चूरू हमेशा प्रेरणा देती. राजस्थान की संस्कृति हमेशा वीरता की प्रेरणा देती हैं. राजस्थान के वीरों ने राजस्थान का नाम वीरता में अमर किया. देश की आजादी में भी चूरू के वीरों का महत्वपूर्ण योगदान दिया. 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने चूरू में बड़ी घोषणा की. देश के वीर चूरू के लाल सगत सिंह को याद किया. चूरू खेल स्टेडियम लेफ्टिनेट जनरल सगत सिंह के नाम से जाना जायेगा. चूरू खेल स्टेडियम का नाम बदलने की घोषणा की. चीन युद्ध पराक्रम व बांग्लादेश आजादी में पाक सेना को घुटनों पर लाने का कार्य किया था.