दुर्गापुरा कृषि प्रबंध संस्थान में राज्यस्तरीय कार्यक्रम; CM भजनलाल शर्मा बोले- किसान आगे बढ़ेगा तो देश आगे बढ़ेगा

दुर्गापुरा कृषि प्रबंध संस्थान में राज्यस्तरीय कार्यक्रम; CM भजनलाल शर्मा बोले- किसान आगे बढ़ेगा तो देश आगे बढ़ेगा

जयपुर : दुर्गापुरा कृषि प्रबंध संस्थान में राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ. प्रधानमंत्री किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम को सीएम भजनलाल शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि मैं आपसे कहना चाहता हूं कि आज का दिन पीएम किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है. यह उस किश्त के सम्मान का उत्सव है जो इस देश की आत्मा है.

पीएम 22 वीं किस्त सीधे खातों में भेजने का काम कर रहे हैं और मैं कह सकता हूं थोड़ी देर में यहां आपके मोबाइल में टन टन की घंटी बजने वाली है. किसान आगे बढ़ेगा तो देश आगे बढ़ेगा. राज्य सरकार भी किसान सम्मान निधि को चरणबद्ध बढ़ाकर केंद्र के 6000 के समान करेंगे यानी कुल 12000 करेंगे.

2027 तक किसानों को दिन में भी बिजली देंगे. अभी तक 78 लाख किसानों को 50 हजार करोड़ का ब्याजमुक्त फसली ऋण दिया है. गौशाला अनुदान में 25 फीसदी की वृद्धि की है. सवा दो साल में संकल्प पत्र के 73 प्रतिशत काम किये हैं. सवा दो साल में कोई पेपर लीक नहीं हुआ.

हम सवा लाख रोजगार और देंगे. गुवाहाटी में राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम शुरू हुआ. मुख्यमंत्री व अन्य अतिथि मंच से कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़े. मंत्री गौतम कुमार दक, कृषि मंत्री डॉ.किरोड़ी लाल मीणा ने भी संबोधित किया.