CM भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- अशोक गहलोत को दर्द जनता ने दिया, मैं कौनसा मरहम लगाऊं

CM भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- अशोक गहलोत को दर्द जनता ने दिया, मैं कौनसा मरहम लगाऊं

जयपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना साधते कहा कि ये लोग तुष्टिकरण के आधार पर राजनीति करते हैं. निकाय चुनाव में गहलोत जी अपने वार्ड से चुनाव हार गए. उनके समय में दो साल में पंचायत चुनाव हुए और दो साल में निकाय चुनाव हुए.

राजस्थान में हर तीन महीने में आचार संहिता लगती थी, विकास के काम कांग्रेस सरकार में अवरुद्ध होते थे. जहां जीते हैं वहां की बात नहीं करते, बीकानेर को लेकर बात क्यों नहीं करते'?

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का अशोक गहलोत पर निशाना :
भजनलाल शर्मा ने कहा कि गहलोत को दर्द जनता ने दिया, मैं कौनसा मरहम लगाऊं. सीजेपी के पीछे कौन खड़ा है सब जानते हैं. लेकिन बच्चों की पढ़ाई को राजनीति का अखाड़ा न बनाएं. रोजगार, कानून-व्यवस्था और परिसीमन को लेकर भी उन्होने निशाना साधा.  

सीएम ने कहा कि नियमों और जनसंख्या के आधार पर परिसीमन हुआ है. सरकार के 78% चुनावी वादे पूरे करने का मुख्यमंत्री ने दावा करते हुए कहा कि 1.93 लाख नियुक्ति पत्र दिए 1.18 लाख पदों पर भर्ती जारी हैं. पेपर लीक मामलों में 600 पेपर माफिया की गिरफ्तारी हुई. वसुंधरा राजे को लेकर सीएम कहा कि पार्टी में सभी मिलकर काम करते हैं.