जयपुर में CNG 2.50 रुपए हुई महंगी, अब CNG मिल रही 93.41 रुपए प्रति किलो 

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में CNG के दाम में 2.50 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है. अब यहां CNG 93.41 रुपए प्रति किलो की दर से मिल रही है, जबकि इससे पहले इसकी कीमत 90.91 रुपए प्रति किलो थी. नई दरें जयपुर के साथ-साथ अलवर में भी लागू कर दी गई हैं.

बताया जा रहा है कि जयपुर में टोरेंट कंपनी हर दिन लगभग 2 लाख किलो CNG की सप्लाई कर रही है, ऐसे में इस बढ़ोतरी का असर बड़ी संख्या में वाहन चालकों पर पड़ेगा.

इस कीमत वृद्धि से खासतौर पर ऑटो, टैक्सी और CNG वाहनों का खर्च बढ़ने की संभावना है, जिसका असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ सकता है.

जयपुर में CNG 2.50 रुपए हुई महंगी: 
-राजधानी में अब CNG मिल रही 93.41 रुपए प्रति किलो 
-इससे पहले इसकी दर 90.91 रुपए प्रति किलो थी 
-नई दरें जयपुर और अलवर में लागू 
-अकेले जयपुर में टोरेंट कंपनी हर दिन करीब 2 लाख किलो CNG कर रही सप्लाई