जयपुरः संगठन सृजन मॉडल के जरिए चुने गए राजस्थान के जिला अध्यक्षों को अब ट्रेनिंग के जरिए ट्रेंड किया जाएगा. अजमेर के पुष्कर में 23 मई से लेकर 1 जून तक दस दिवसीय विशेष ट्रेनिंग कैंप होगा. टीम सचिन राव अध्यक्षों को लीडरशिप,जनसंवाद,बूथ मैनेजमेंट और पार्टी के इतिहास जैसे विषयों पर प्रशिक्षण देगी. राहुल गांधी भी एक दिन ट्रेनिंग कैंप को ज्वॉइन करेंगे.
संगठन के निचले स्तर की मजबूती के लिए शुरु हुए संगठन सृजन मॉडल के दूसरे और आखिरी चरण के तहत अब जिला अध्यक्षों को दस दिन की ट्रेनिंग दी जाएगी. अजमेर के पुष्कर में एक रिसोर्ट में 23 मई से तमाम 50 जिला कप्तानों को दस दिन विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी. एक जून तक चलने वाले इस कैंप में विभिन्न विषयों पर स्पेशल ट्रेनर जिला अध्यक्षों को कईं गुर सिखाएंगे.
कांग्रेस जिला अध्यक्षों की 10 दिन की स्पेशल ट्रेनिंग
पुष्कर में 23 मई से 1 जून तक चलेगा ट्रेनिंग कैंप
टीम सचिन राव जिला कप्तानों को करेगी ट्रेंड
बूथ मैनेजमेंट,इलेक्शन प्रोसीजर,सोशल मीडिया संचालन
लीडरशिप,संगठन संचालन,जनसंवाद और पार्टी के इतिहास जैसे विषयों पर होंगे सेशन
सुबह 6 बजे से ट्रेनिंग कैंप में गतिविधियां होगी शुरु
झाड़ू निकालने और खड्डे खोदने जैसे श्रमदान भी करेंगे अध्यक्ष
जिला अध्यक्षों को पूरे दस दिन ट्रेनिंग कैंप में अनिवार्य रुप से रहना होगा मौजूद
जरुरी काम होने पर अनुमति मिलने के बाद ही ट्रेनिंग से मिलेगी छुट्टी
खुद राहुल गांधी भी एक दिन कैंप में रहेंगे मौजूद
जिला अध्यक्षों के परिजनों से भी मिलेंगे राहुल गांधी
राजस्थान कांग्रेस ने ट्रेनिंग कैंप के लिए अपनी तैयारियां शुरु कर दी है. सभी जिला अध्यक्षों को 22 मई को कैंप में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं. इन कैंप का मुख्य मकसद जिला अध्यक्षों को हर तरीके से निपुण बनाना है. जिससे जमीनी स्तर पर संगठन मजबूती से काम करें. जिला अध्यक्षों की ट्रेनिंग के बाद ब्लॉक स्तर पर भी ऐसे ही ट्रेनिंग कैंप आयोजित किए जाएंगे. दरअसल लगातार हार के बाद कांग्रेस हाईकमान ने पार्टी में अब ट्रेनिंग कल्चर को प्रायोरिटी देना शुरु कर दिया है. क्योंकि हाईकमान चाहता है कि नेताओं और कार्यकर्ताओं में वैचारिक प्रतिबद्धता होना बेहद जरूरी है.
राजस्थान के सीनियर नेता भी ट्रेंनिंग कैंप में मौजूद रहेंगे. प्रभारी,पीसीसी चीफ,नेता प्रतिपक्ष,अशोक गहलोत औऱ सचिन पायलट के भी कैंप में कईं सेशन होंगे. कुल मिलाकर कह सकते है कि पार्टी मजबूती के लिए अब संगठन सृजन अभियान और ट्रेनिंग कैंप आज की कांग्रेस में दो अहम पार्ट हो चुके है. राहुल गांधी की मंशा है कि कांग्रेस को अगर दोबारा अगर खड़ा करना है तो पहले जमीन मजबूत करनी होगी. इसले लिए जिला अध्यक्ष को सियासी ताकत और आजादी देनी पड़ेगी. उसी कवायद के तहत यह तमाम एक्सरसाइज को अंजाम दिया जा रहा है.
कांग्रेस जिला अध्यक्षों को अब ट्रेनिंग से किया जाएगा ट्रेंड
पुष्कल में 10 दिवसीय ट्रेनिंग कैंप का होगा आय़ोजन
23 मई से 1 जून तक चलेगा ट्रेनिंग कैंप
टीम सचिन राव विभिन्न विषयों पर जिला अध्यक्षों को देगी टिप्स
खुद राहुल गांधी भी एक दिन करेंगे ट्रेनिंग कैंप को ज्वाइन
बूथ मैनेजमेंट,इलेक्शन प्रोसीजर,सोशल मीडिया संचालन
लीडरशिप,संगठन संचालन और जनसंवाद जैसे विषयों पर होगी ट्रेनिंग