क्रेन की लापरवाही से नीचे गिरा लोहे का चैनल... महिला के पेट में घुसा, परिजन मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठे

क्रेन की लापरवाही से नीचे गिरा लोहे का चैनल... महिला के पेट में घुसा, परिजन मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठे

गुढ़ागौड़जीः पावर ग्रिड की क्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई. परिजन मुआवजे की मांग को लेकर गुढ़ा अस्पताल में धरने पर बैठे है. 30 दिसंबर को ग्यारसी देवी बेटे के साथ बाइक से गुढ़ा आ रही थी. दरअसल चानाथ के चौराहे पर लाइन के एंगल,चैनल का लोडिंग कार्य चल रहा था. 

लोडिंग करते समय क्रेन की लापरवाही से लोहे का चैनल नीचे गिर गया. और वहां से गुजर रही बाइक पर गिर पड़ा और महिला के पेट में घुस गया. गंभीर हालत में महिला को सीकर भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान आज महिला ने दम तोड़ दिया. चानाथ गांव की 60 साल की महिला की मौत हुई. महिला का शव गुढ़ा CHC की मोर्चरी में रखवाया गया है.