पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल की सख्ती से अपराधियों में खौफ, क्राइम कंट्रोल पर फोकस, देखिए खास रिपोर्ट

जयपुरः पुलिस का मकसद आमजन को भयमुक्त समाज मुहैया करवाना है. साथ ही फरियादी की फरियाद पर जल्द से जल्द कार्रवाई करना है. और इसी मकसद को साबित करने में लगे हुए है जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल. जो खुद कमिश्नरेट नही बल्कि शहर के थानो में जाकर फरियादी की फरियाद तो सुन ही रहे है साथ ही अब पुलिस  की सजगता को जाचंने के लिए थानों का औचक निरीक्षण भी कर रहे है. जिससे की सम्बन्धित थाना पुलिस की कार्यप्रणाली
का पता लगाया जा सके.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजधानी जयपुर को अपराध और भय मुक्त् बनाने के लिए जयपुर शहर की कमान कमिश्नर के तौर पर सचिन मित्तल को सौंपी थी. कमान मिलने के बाद से ही पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल एक्शन मोड में नजर आए. जंहा उनकी पहली प्राथमिकता क्राइम कंट्रोल करना रही. तो दूसरी प्राथमिकता फरियादियों की फरियाद सुनकर उस पर त्वरित कार्रवाई करना रही. यही वजह है की आज जयपुर शहर में अपराध के आकडे दिनोदिन गिरते नजर आ रहे है. जिसके बाद खाकी का इकबाल बुलन्द हो रहा है तो आमजन में विश्वाास
कायम हो रहा है.

राजधानी में होता खाकी का इकबाल बुलन्द
अपराधियों पर कसता शिकंजा आमजन में बढता विश्वास
हार्डकोर अपराधियों के खिलाफ जयपुर पुलिस का जीरो टोलरेंस
अवैद्य मादक पदार्थ तस्करो के खिलाफ ताबडतोड कार्रवाई
शहर को नशामुक्त बनाने का है लक्ष्य
अवैद्य शराब और हुक्का बारो पर भी कसता शिकंजा
वही सडक हादसो की रोकथाम के लिए सख्ती से यातायात नियमो की पालना

पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल जयपुर शहरवासियों को भयमुक्त् वातावरण मुहैया करवाने के लिए कितने सजग है उसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है की पुलिस कमिश्रर सचिन मित्तल ने महिने में दो बार अलग अलग थानो में जाकर जनसुनवाई शुरू की. ताकी जो लोग कमिश्नरेट तक नही पहुंच
सकते थे उनकी फरियाद का निस्तारण थाने पर ही हो सके. साथ ही थाने की कार्यशैली का भी पता लग सके. वही पुलिसकर्मियों हमेशा चाक चौबन्ध
रहे. उसके लिए पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने थानो का औचक निरीक्षण भी शुरू किया है. जिससे की पुलिस की सजगता का पता चल सके और थानो में दर्ज मामलो की वस्तुस्थिति सामने आ सके.   

पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल की बेहतरीन कार्यप्रणाली
महिने में दो बार शहर के अलग अलग थानो में कर रहे जनसुनवाई
अब किया जा रहा शहर के थानो का  औचक निरीक्षण
थानो में दर्ज मामलो की वस्तुस्थिति आ रही सामने
लम्बित मामलो के त्वरित निस्तारण के दिए जा रहे दिशा निर्देश