Nikay Chunav 2026: दूसरे चरण का मतदान जारी, मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास ने पोद्दार मूक बधिर स्कूल में किया मतदान

Nikay Chunav 2026: दूसरे चरण का मतदान जारी, मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास ने पोद्दार मूक बधिर स्कूल में किया मतदान

जयपुर : नगर निकाय चुनाव-2026 के द्वितीय चरण का मतदान जारी है. मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास ने पोद्दार मूक बधिर स्कूल में मतदान किया है. मतदान के बाद मुख्य सचिव ने कहा कि इस बार प्रशासन की शानदार व्यवस्थाएं हैं. मैं आम जनता से ज्यादा से ज्यादा मत का प्रयोग करने की अपील करता हूं. 

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने किया मतदान: 
ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने भी मतदान किया है. कोटा स्थित मतदान केंद्र पहुंचकर उन्होंने वोट किया. इस दौरान उन्होंने भाजपा की जीत का विश्वास जताया. ​मतदान के बाद वे स्थानीय पार्षद प्रत्याशी शोभा अहलूवालिया के स्टॉल पर बैठे. मतदाताओं को पर्चियां बांटी और भाजपा के पक्ष में समर्थन मांगा. 

ऊर्जा मंत्री ने नगर निगम चुनाव में भाजपा की एकतरफा जीत का दावा किया. मंत्री नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एसी में बैठने वाले नहीं हैं. बल्कि सड़क पर उतरकर मेहनत करने वाले नेता हैं. उन्होंने लोकसभा स्पीकर के कोटा विकास के विजन और दूरगामी सोच की जमकर प्रशंसा की. 

केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया मतदान:
जोधपुर में केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मतदान किया. महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पुलिस लाइन में मतदान किया. पत्नी नौनंद कंवर और पुत्रियों के साथ मतदान किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की परिपक्वता के लिए स्वस्थ, स्वतंत्र मतदान हो. जोधपुर नगर निगम में एक बार फिर भाजपा का बोर्ड बनेगा. हम दो तिहाई बहुमत से एक बार फिर लौटेंगे. लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका अहम है.