जयपुर: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास के हाल ही में हुए दिल्ली दौरे के बाद राजस्थान से जुड़े नीतिगत मसलों और विकास प्रोजेक्ट्स को गति मिलने के आसार हैं. सीएस ने पीएम सलाहकार और प्रमुख सचिव से लेकर पेट्रोलियम और अन्य मंत्रालयों के सचिवों के साथ मुलाकात करके कई अगम मसलों को लेकर प्रगति सुनिश्चित की.
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने दिल्ली दौरे के बाद संबंधित अधिकारियों के साथ सचिवालय में बैठक लेकर अलग- अलग मसलों पर फॉलोअप करने और केन्द्र से मदद के लगातार प्रयास करने के निर्देश दिए.
इससे पूर्व इन अधिकारियों के साथ ये रहीं अहम बैठकें
पचपदरा रिफाइनरी प्रोजेक्ट को लेकर प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव डॉक्टर पी.के. मिश्रा से मुलाकात करके बताया कि 50 इंजीनियर्स और 630 कार्यकर्ता को नियुक्त किया गया है जिससे HRRL रिफाइनरी में मई के अंतिम सप्ताह तक कमिशनिंग होने की उम्मीद है.
प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव शक्तिकांत दास से मुलाकात
जल जीवन मिशन में एमओयू होने के बाद राज्य सरकार को धरातल पर प्रोजेक्ट को उतारना है. इसके तहत सीनियर स्तर पर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए.
विभाग को पेयजल की नियमित आपूर्ति,पोर्टल पर नियमित डाटा अपडेट करने. कार्यों को सही तरीके से करने में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.
राजस्थान सरकार को सेम्बकॉर्प से बातचीत तय करनी है.
माय भारत पोर्टल पर अलग-अलग गतिविधियों के लिए युवाओं की भागीदारी बढ़ानी है. 52 मुख्यमंत्री ग्राम रथों की हो चुकी है लॉन्चिंग जो कि 17 मई तक सारे ग्राम पंचायतों को कवर करेंगे.
ग्राम का आयोजन होना है और इसके लिए दिल्ली,अहमदाबाद,हैदराबाद में रोड शो हो चुके हैं.
केन्द्रीय कैबिनेट सचिव टी.वी.सोमनाथन से मुलाकात
डी रेग्यूलाइजेशन के पहले चरण में राजस्थान का था अच्छा प्रदर्शन. साथ ही दूसरे चरण के तहत प्राथमिकता वाले क्षेत्रो में डी रेग्यूलेशन 31 मई तक चरणबद्ध तरीके से क्रियान्वित किया जाएगा.
ज्ञान भारतम मिशन के तहत नोडल अधिकारियों की नियुक्ति राज्य सरकार को करनी है.
आरआरटीएस को लेकर केन्द्रीय कैबिनेट सचिवालय इंटर स्टेट बैठकों के संदर्भों का परीक्षण करेगा.
केन्द्रीय समन्वय सचिव डॉ.मनोज गोविल के साथ मुलाकात
राज उन्नति की नियमित बैठकों से इंफ्रास्ट्रक्चर मुद्दों पर प्रगति सुनिश्चित करने संबंधी बिंदुओं को बताया.
केन्द्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन के साथ मुलाकात
रिफाइनरी में सीआईएसएफ की तैनाती और बढ़ाई जाएगी और सुरक्षा मापदंड और सख्त होंगे.
सारे राज्य सरकार के कर्मियों को स्व गणना अपनाने के लिए प्रेरित किया गया.
केन्द्रीय आर्थिक मामलात सचिव अनुराधा ठाकुर के साथ मुलाकात
शहरी आजीविका सुधार प्रोजेक्ट के 10959 करोड के प्रोजेक्ट को लेकर हुई बातचीत
मेट्रो के दूसरे चरण के लिए 6565.97 करोड को जल्द मंजूरी देने को लेकर हुई बातचीत.
वाइल्ड लाइफ स्थिरीकरण को लेकर पहल को लेकर 1140 करोड के प्रोजेक्ट को लेकर हुई बातचीत.
राजस्थान जल संसाधन और कृषि ट्रांसफोर्मेशन प्रोजेक्ट के लिए 3307 करोड के प्रोजेक्ट पर हुई बातचीत .
आवासन,शहरी विकास मंत्रालय सचिव श्रीनिवास कथिकिथाला से बातचीत
जयपुर मेट्रो में स्टाफ की तैनाती और पूर्णकालिक एमडी और निदेशकों की नियुक्ति को लेकर हुई बातचीत
मेट्रो के पहले चरण 1 डी और 1 सी को लेकर केन्द्रीय अंशदान की राशि की गई जारी.
मेट्रो के 42 किमी के दूसरे चरण के तीन सिविल पैकेज,एक सिग्नलिंग एक रोलिंग पैकेज, एक इलेक्ट्रिकल / मैकेनिकल पैकेज को लेकर हुई चर्चा
अमृत 2.0
11560 रोड के 363 प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी जिसमें 3552 करोड की केन्द्रीय सहायता का सौ फीसदी उपयोग सुनिश्चित होगा. साथ ही 6555 करोड के 274 प्रोजेक्टस भी होंगे केन्द्रीय सहायता से संचालित.
2026-27 के लिए 50 करोड की मुख्य स्वीकृति हुई. हुडको से 125 करोड के ऋण में राज्य का अंशदान मिलाना होगा.
पीएम स्वनिधि योजना के तहत 16735 योग्य वेंडर्स के 885 आवेदन आए हैं.
अन्य मुलाकातें
केन्द्रीय टीएडी सचिव रंजना चोपड़ा के साथ मुलाकाात में पीएम जन गण,आदि कर्मयोगी अभियान सहित अन्य प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा हुई.
डीओपीटी सचिव के साथ मुलाकात में साधना सप्ताह को लेकर चर्चा हुई.
केन्द्रीय प्रशासनिक सुधार, जन अभियोग निवारण सचिव निवेदिता शुक्ला वर्मा से मुलाकात में 29 वीं राष्ट्रीय ई गवर्नेंस की संशोधित तिथि 25-26 जून को मंजूरी मिली. जयपुर में यह कॉन्फ्रेंस प्रस्तावित है.
केन्द्रीय पशुपालन सचिव नरेशपाल गंगवार से मुलाकात के दौरान एनडीडीबी और आरसीडीएफ प्रोसेसिंग प्लांट विकसित करने को लेकर चर्चा हुई जिसके बाद कल गंगवार के साथ सचिवालय में बैठक भी हो चुकी है.
केन्द्रीय पर्यावरण,वन मंत्रालय सचिव तन्मय कुमार से मुलाकात के दौरान सुप्रीम कोर्ट के 6174 / 2023 के आदेश को कलेक्टर्स के जरिये समयबद्ध तरीके से क्रियान्वित करवाने को लेकर बात हुई जिसके निर्देश सीएस ने दिए.
केन्द्रीय पेट्रोलियम सचिव नीरज मित्तल के साथ मुलाकात में 530 वर्कर्स, अन्य ठेकेदार के सौ वर्कर्स और 150 इंजीनियर्स को लगाकर मई अंत तक रिफाइनरी क्रियाशील करने की जानकारी दी गई.
केन्द्रीय नागरिक उडडयन सचिव एस.के.सिंहआंद, एएआई चेयरमैन विपिन कुमार से मुलाकात के दौरान उड़ान 2.0 के तहत बांसवाड़ा,सूरतगढ़ में नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट प्रस्तावित होने को लेकर बातचीत हुई.
केन्द्रीय ग्रामीण विकास सचिव रोहित कंसल से 5 मानव श्रम दिवस आवंटित करने और अप्रैल में 2.8 करोड मानव श्रम दिवस बढ़ाने को लेकर बातचीत हुई. 20 तक कार्य संख्या सीमित करने को लेकर हुई बातचीत
पीएम सलाहकार तरुण कपूर के साथ मुलाकात में पावर सरप्लस स्टेट बनाने को लेकर बातचीत हुई. रिन्यूएबल एनर्जी के लिए बाड़मेर,जैसलमेर,सीकर कलेक्टर को कदम उठाने के निर्देश.
केन्द्रीय वन मंत्री भूपेन्द्र यादव से अलवर,खैरथल-तिजारा-बहरोड़ के विकास को लेकर प्रस्तावित समीक्षा बैठक से पूर्व बातचीत हुई जिसके बाद अलवर जाकर बैठक में शामिल हुए सीएस.
नीति सदस्य से मुलाकात करके रीति के भवन निर्माण और मुख्यमंत्री ग्राम विकास अभियान को लेकर प्रारूप को बताया गया.
इस दौरे के दौरान करीब 19 केन्द्रीय मंत्रियों,केन्द्रीय सचिवों,अन्य अहम महानुभावों से मुलाकात करके 25 से ज्यादा प्रोजेक्ट्रस की प्रगति सुनिश्चित करने के प्रयास किए गए.