भजनलाल सरकार की ऊर्जा सौगात..! उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने पेश किया तीसरा बजट, ऊर्जा सेक्टर में की कई बड़ी घोषणाएं

भजनलाल सरकार की ऊर्जा सौगात..! उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने पेश किया तीसरा बजट, ऊर्जा सेक्टर में की कई बड़ी घोषणाएं

जयपुर: भजनलाल सरकार ने ऊर्जा सेक्टर में सौगात दी है! उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दीया कुमारी ने तीसरा बजट पेश किया. बजट में ऊर्जा सेक्टर में दीया कुमारी ने कई बड़ी घोषणाएं की. विद्युत तंत्र के आधुनिकीकरण,सेवाओं की पारदर्शिता के लिए अहम कदम है. निर्बाध विद्युत आपूर्ति के साथ-साथ विद्युत तंत्र के ट्रांसफार्मर,फीडर और सब स्टेशन की IoT सेंसर में माध्यम से रियल टाइम मॉनिटरिंग होगी.

अजमेर डिस्कॉम में ग्रिड को Al enabled करने की घोषणा:

विद्युत फॉल्ट के पूर्व अनुमान और पारदर्शी मीटर बिलिंग के लिए नवाचार है. अजमेर डिस्कॉम में ग्रिड को Al enabled करने की घोषणा की. इमरजेंसी अलर्ट , डिजिटल भुगतान की प्रक्रिया के साथ ही कृषि उपभोक्ताओं को तत्काल जानकारी मिलेगी. विद्युत सेवाओं,कल्याणकारी योजनाओं,विद्युत आपूर्ति की रियल टाइम जानकारी मिलेगी. इसके लिए ऊर्जा विभाग की तरफ से AI आधारित डिजिटल प्लेटफार्म विकसित होगा.

सोलर पार्क विकसित करने की घोषणा:

बीकानेर में मेहरासर-दीनसर-बराला व सवाईसर-करणीसर भाटियान-बिकोलोई और जैसलमेर में राघवा-सेहुआ क्षेत्र में 4830 क्षमता के सोलर पार्क विकसित करने की घोषणा की. ज्वॉइंट वेंचर के माध्यम से बनाए जाने वाले इन पार्क पर 2900 करोड़ रुपए खर्च होंगे. स्टेट लोड डिस्पेच सेंटर की साइबर और नेटवर्क सुरक्षा को लेकर भी बजट में प्रावधान है. सिक्योरिटी ऑपरेशन सेन्टर, नेटवर्क ऑपरेशन सेन्टर बनाने के लिए 21 करोड़ का प्रावधान है. 

राजस्थान अक्षय एवं सौर में देशभर में अग्रणीय:

बजट में ऊर्जा सेक्टर को दीया कुमारी ने सरकार की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि राजस्थान को विकसित बनाए जाने की दिशा में उत्पादन क्षमता विस्तार और रिन्यूबल में आत्मनिर्भर बनाकर हर घर-हर उद्योग को बिजली उपलब्ध कराना प्राथमिकता है. सरकार के प्रयासों से ही परिणाम है कि राजस्थान अक्षय एवं सौर में देशभर में अग्रणीय है. उन्होंने आगामी साल में विद्युत तंत्र को मजबूत करने की दिशा में ही अहम घोषणा की. 220 केवी के 6, 132 केवी के 13 और 33 केवी के 110 GSS निर्माण की घोषणा की.