Rajasthan Budget 2026: उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी पहुंची विधानसभा, बजट से पहले कहा-'समावेशी बजट होगा', 'आम जन के विकास का बजट होगा'

जयपुर: उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी विधानसभा पहुंची. बजट से पहले कहा कि समावेशी बजट होगा. आम जन के विकास का बजट होगा. सुबह 11 बजे विधानसभा में राज्य का बजट पेश करेंगी. राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने राज्य के बजट पर कहा कि विकसित राजस्थान के लिए, राजस्थान के संपूर्ण विकास के लिए, राजस्थान की जनता के लिए यह बजट है. समावेशी बजट, बहुत अच्छा बजट होगा. बहुत अच्छा बजट होगा, बहुत सारी नई चीज़ों की भी हम घोषणा करेंगे. बजट से पहले डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमारी की प्रतिक्रिया सामने आई है. मीडिया से मुखातिब होते हुए वित्त मंत्री दीया कुमारी ने कहा कि आप कुछ देर में ही देखेंगे, प्रदेश का बजट बहुत शानदार होगा.

जेके लोन में हो सकती है IPD की घोषणा:
राजस्थान विधानसभा में आज बजट पेश होगा. उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दीया कुमारी बजट पेश करेंगी. बजट की कॉपियां विधानसभा पहुंची. बजट से हेल्थ सेक्टर को उम्मीदें है. राजस्थान में बच्चों के सबसे बड़े जेके लोन अस्पताल के विस्तार की उम्मीद है. मरीजों के दबाव के बीच अस्पताल में पार्किंग और भवन की बड़ी दिक्कत है. ऐसे में राजधानी के अन्य अस्पतालों की तर्ज पर जेके लोन में IPD की घोषणा हो सकती है. इसके अलावा RUHS के बेहतर संचालन के लिए इंसेंटिव की घोषणा भी उम्मीद है. प्रदेशभर में ट्रोमा सेंटर स्ट्रेंथनिंग को लेकर बड़ी घोषणा हो सकती है. आरयूएचएस के बेहतर संचालन के लिए भी बड़ी घोषणा की उम्मीद है. 

चिकित्सा संवर्ग में मिल सकती है बंपर भर्तियों की सौगात:
बेरोजगारों के लिए विभिन्न चिकित्सा संवर्ग में बंपर भर्तियों की सौगात मिल सकती है. आयुष्मान आरोग्य योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए बजट में घोषणा की उम्मीद है. प्रदेश के सबसे बड़े मेडिकल टॉवर आयुष्मान के संचालन को लेकर घोषणा हो सकती ​है. एसएमएस मेडिकल कॉलेज से अटैच अस्पतालों के लिए भी घोषणाएं संभव है. अटैच अस्पतालों की सेवाओं में विस्तार को लेकर घोषणा हो सकती है.

बजट 2026-27 से पर्यटन निगम की उम्मीद:
बजट 2026-27 से पर्यटन निगम की उम्मीद है. पर्यटन निगम को निजी होटलों से प्रतिस्पर्धा में लाने के लिए योजना की घोषणा संभव है. पर्यटन निगम में नई भर्ती और नई इकाई शुरू करने की घोषणा संभव है. बीमार और बंद इकाइयों के उचित निस्तारण को लेकर भी बजट में रोड मैप की घोषणा की उम्मीद है. उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी की दादी मां गायत्री देवी पर्यटन निगम की पहली चेयरमैन थी. ऐसे में पर्यटन निगम दीया कुमारी से पर्यटन निगम के उद्धार की उम्मीद लगाए बैठा है.

बजट में मिल सकती है गौशालाओं को एक बड़ी सौगात:
भजनलाल सरकार का बजट आज सुबह 11 बजे पेश होगा. बजट में गौशालाओं को एक बड़ी सौगात मिल सकती है. राज्य बजट में मत्स्य कृषकों और मछुआरों को महत्वपूर्ण सौगात मिल सकती है. मत्स्य पालन के लिए खारे पानी की उपलब्धता वाले जिलों में 24 घंटे बिजली उपलब्धता की मांग है. भविष्य में निर्यातान्मुखी झींगा उत्पादन की संभावना को देखते हुए महत्वपूर्ण पहल होगी. चूरू,बीकानेर, हनुमानगढ़, नागौर, श्रीगंगानगर में भूमिगत खारा पानी में झींगा पालन की संभावनाएं है. पिछले वर्षों में लगभग 200 हेक्टेयर से अधिक निजी भूमि पर किसानों द्वारा झींगा पालन किया गया. 

तालाब निर्माण जैसी सुविधाओं पर विशेष ध्यान:
केंद्रीय मत्स्य पालन विभाग की ओर से चूरू जिले को घोषित किया झींगा कलस्टर, मत्स्य किसानों की मांग पर विभाग की ओर से सीएम को भिजवाया गया प्रस्ताव, इस घोषणा से किसानों की आय में वृद्धि होगी. रोजगार सृजन, केंद्रीय योजना के लाभांवित में वृद्धि, झींगा उत्पादन में वृद्धि के साथ राज्य की अर्थव्यवस्था पर भी होगा सकारात्मक प्रभाव, पिछले दिनों मत्स्य राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने भी किया मत्स्य किसानों से संवाद, मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए आधुनिक तकनीक, गुणवत्तापूर्ण मत्स्य बीज, मत्स्य आहार की उपलब्धता तथा तालाब निर्माण जैसी सुविधाओं पर विशेष ध्यान है.