डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने की PWD की समीक्षा, कहा- बजट प्रस्तावों में जनता की जरूरत सर्वोपरि रखें

डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने की PWD की समीक्षा, कहा- बजट प्रस्तावों में जनता की जरूरत सर्वोपरि रखें

जयपुर : उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने PWD की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने कहा कि बजट प्रस्तावों में जनता की जरूरत सर्वोपरि रखें. उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने बजट प्रस्तावों में जनआवश्यकताओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए. सड़क, पुल और भवन प्रस्तावों में क्षेत्रीय विकास को केंद्र में रखने पर जोर दिया.

आज PWD मुख्यालय में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की. आगामी बजट 2026-27 को ध्यान में रखकर विभागीय तैयारियों की समीक्षा की. अधिकारियों को बजट से पूर्व प्रस्तावों पर गहन मंथन के निर्देश दिए. जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने की स्पष्ट हिदायत दी.

पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को तीन दिन के फील्ड विजिट के निर्देश:
उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने अधिकारियों को तीन दिन तक फील्ड विजिट के निर्देश दिए. जिलों में जाकर सड़क परियोजनाओं की वास्तविक जरूरत का आकलन करने को कहा. जनता को तत्काल राहत देने वाली परियोजनाओं की पहचान पर जोर दिया. क्षेत्रीय यातायात सुधार के लिए जरूरी सड़कों को चिह्नित करने के निर्देश दिए. बजट घोषणाओं को जमीनी स्तर से जोड़ने का प्रयास करने को कहा. फील्ड रिपोर्ट के आधार पर अंतिम प्रस्ताव तैयार करने की बात कही.