नई दिल्ली: आज पूरे देश में एक खास मोबाइल अलर्ट सिस्टम का परीक्षण किया गया. इस दौरान फोन पर अचानक तेज सायरन बजा. आपको बता दें कि सरकार ने आपदा अलर्ट सिस्टम का टेस्ट किया. मोबाइल आधारित अलर्ट सिस्टम का टेस्ट किया. देश में एक साथ मोबाइल फोन पर सायरन बजा. करोड़ों मोबाइल फोन पर एक साथ सायरन बजा.
ये सिस्टम दूरसंचार विभाग और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने मिलकर तैयार किया है. इसका नाम SACHET (नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल) रखा गया है. इसका मकसद यह है कि अगर भविष्य में कोई आपदा जैसे भूकंप, बाढ़ या तूफान आता है, तो लोगों को समय रहते चेतावनी दी जा सके.
सरकार पहले ही लोगों को SMS के जरिए बता चुकी है कि 2 मई 2026 को ‘सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट’ का टेस्ट होगा. अगर आपके फोन पर यह मैसेज या सायरन आता है, तो आपको कुछ करने की जरूरत नहीं है और न ही घबराने की जरूरत है.