कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में भाजपा-RSS की तारीफ, दिग्विजय सिंह बोले- संगठन के बल पर प्रधानमंत्री पद पर पहुंचे नरेन्द्र मोदी

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में भाजपा-RSS की तारीफ, दिग्विजय सिंह बोले- संगठन के बल पर प्रधानमंत्री पद पर पहुंचे नरेन्द्र मोदी

नई दिल्ली : कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में भाजपा-RSS की तारीफ हुई है. वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भाजपा-RSS के संगठन की तारीफ की. उन्होंने कहा कि संगठन के बल पर साधारण कार्यकर्ता से नरेन्द्र मोदी- प्रधानमंत्री पद पर पहुंचे हैं. 

दिग्विजय ने संगठन मजबूत करने की, शक्ति के विकेंद्रीकरण की अपील की. संगठन कमजोर होने से पार्टी की बात जनता तक पहुंचना मुश्किल है. इसके लिए ब्लॉक और जिला स्तर तक समितियों के गठन की जरूरत है. 

राज्यों में नेतृत्व की समस्या पर भी दिग्विजय सिंह ने ध्यान दिलाया. इससे पहले 19 दिसंबर को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी की थी. राहुल गांधी से कांग्रेस संगठन के विकेंद्रीकरण की अपील की थी.