टोंक: खेत काम करते समय करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत हो गई. नगरफोर्ट थाना इलाके के बालापुरा रोड स्थित खेत में हादसा हुआ. खेत में कृषि कार्य करते समय करंट दौड़ा. करंट हादसे में पिता बद्री गुर्जर और पुत्र रमेश गुर्जर की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक के परिजनों के पहुंचने पर खेत में पिता-पुत्र मृत मिले.
हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर नगरफोर्ट थाना पुलिस पहुंची. नगरफोर्ट थाना अधिकारी बाबूलाल मीना मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे. शव को नगरफोर्ट के सरकारी अस्पताल में रखवाया गया. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.