उदयपुरः पिता ने चाकू से हमला कर पुत्र की हत्या कर दी. पिता शंकर लाल ने पुत्र राहुल की हत्या की. घरेलू विवाद घटना की वजह बताया जा रहा है. आरोपी पिता वारदात के बाद मौके से फरार हुआ. सूचना पर खेरवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची.
शव को कब्जे में लेकर खेरवाड़ा की मोर्चरी रखवाया. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को खाण्डी ओबरी के जंगलों से पकड़ा. वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा. खेरवाड़ा थाना क्षेत्र के खांडी ओबरी निचला फला गांव का ये मामला है.