जयपुरः फर्स्ट इंडिया प्लस OTT के सफलतापूर्वक दो वर्ष पूर्ण हो चुके है. द्वितीय वर्षगांठ समारोह पर राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में भव्य आयोजन किया गया. इस दौरान राज्यपाल हरिभाऊ किशनराव बागडे और जयपुर जिला कलेक्टर डॉ. जितेंद्र सोनी RIC पहुंचे. इस अवसर पर राज्यपाल ने फर्स्ट इंडिया प्लस OTT की SDM साहब वेब सीरीज के पोस्टर का अनावरण किया.
राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने संबोधित करते हुए कहा कि मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है. 1965 में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का पहला प्रसारण भारत में हुआ. जब टेलीविजन शुरू हुआ रामायण आई. तो मैंने महाराष्ट्र में देखा सड़कों पर कोई दिखता नहीं था. ऐसा लगता था जैसे कर्फ्यू लग गया. धारावाहिक में रामलीला करने वाले पात्र मुस्लिम लोगों के.
कार्यक्रम में फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीईओ एवं मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने संबोधित करते हुए कहा कि OTT के अलग-अलग शो दर्शकों को काफी पसंद आ रहे. आज फर्स्ट इंडिया प्लस OTT की अपनी ख़ुद की वेब सीरीज लॉन्च हो रही है. SDM साहब वेब सीरीज युवाओं को प्रेरित करेगी.